'छपाक' प्रमोशन में दीपिका पादुकोण ने कैरी किए ये शानदार लुक, कभी सूट तो कभी साड़ी में बिखेरा जलवा

By Staff

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों फिल्म 'छपाक' को लेकर काफी चर्चा में हैं। 'छपाक' बीते शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज हुई जो बिजनेस के लिए तो संघर्ष कर रही है लेकिन रिव्यू के मामले में इसने सभी का दिल जीत लिया है। खैर फिल्म 'छपाक' के लिए दीपिका पादुकोण ने काफी प्रमोशन भी किया है। वह बिग बॉस से लेकर तमाम शो में नजर आईं। उनके संग एसिड पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल और विक्रांत मैसी भी नजर आए। फिल्म के दौरान दीपिका पादुकोण के डिफरेंट लुक देखने को मिले हैं। आइए आपको दिखाते हैं दीपिका पादुकोण के इस हफ्ते की बेस्ट तस्वीरें जिसमें उनका लुक काफी शानदार देखने को मिला है।

हाल में ही दीपिका पादुकोण अपनी टीम संग सलमान खान के रियालिटी शो बिग बॉस 13 में नजर आईं। वह बिग बॉस हाउस में भी गईं और सभी कंटेस्टेंट के साथ मिलीं। दीपिका ने घर में कई टास्क भी करवाए, जहां घरवालों ने अपनी आप-बीती शेयर की। वहीं दीपिका और सलमान की स्टेज पर मस्ती भी देखने को मिली।

Deepika Padukone Film Chhapaak Promotion

बता दें दीपिका पादुकोण की छपाक के अपोसिट अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी-द अनसंग वॉरियर' सिनेमाघरों में लगी हुई है। दोनों ही फिल्में एक दूसरे को जबरदस्त टक्कर दे रही है। हालांकि अजय की 'तानाजी' बिजनेस के मामले में काफी आगे निकल चुकी है।

दीपिका पादुकोण फिल्म छपाक विवादों में भी घिरी। दरअसल वह दिल्ली में जेएनयू हिंसा में घायल हुए बच्चों से मिलने पहुंचीं जिसके बाद कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया। ट्रोल सेना ने आरोप लगाया कि दीपिका का ये कदम मात्र टीआरपी स्टंट था। खैर दीपिका विवादों में जरूर रही हों लेकिन उन्होंने क्रिटिक्स का फिल्म के जरिए दिल जीता है। इसी फिल्म के दौरान प्रमोशन में दीपिका का डिफरेंट लुक भी देखने को मिला। जिसे आप भी काफी पसंद करेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X