Deepika Padukone Birthday- दीपिका पादुकोण की नेट वर्थ जानकर चकरा जाएगा दिमाग, देती हैं इतना टैक्स!

Deepika Padukone Birthday- दीपिका पादुकोण आज अपना जन्मदिन मना रही रही है। बीती रात से ही फैंस उनको सोशल मीडिया पर लगातार बधाई संदेश भेज रहे हैं। 5 जनवरी को 38 साल की हो गईं दीपिका पादुकोण ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है और सबसे बड़ी एक्ट्रेस के तौर पर इस वक्त काबिज हैं।
एक्ट्रेस के जन्मदिन के मौके पर आज हम उनकी नेटवर्थ और टैक्स देने को लेकर बात करेंगे जो कि सभी हीरोइनों से काफी ज्यादा है। मनी कंट्रोल की एक रिपोर्ट है कि दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की वो अभिनेत्री हैं जो कि सबसे ज्यादा टैक्स देती हैं।
कितनी है नेट वर्थ?
दीपिका पादुकोण फिल्मों के अलावा विज्ञापन भी करती हैं। रिपोर्ट्स हैं कि फाइटर एक्ट्रेस की कुल संपत्ति करीब 500 करोड़ रुपये है। जी हां, इसको लेकर कुछ लोगों को झटका लग सकता है। टैक्स की बात करें तो वह बॉलीवुड में सबसे ज्यादा टैक्स देने वालों में से हैं।
वित्त वर्ष 2016-2017 में उन्होंने 10 करोड़ रुपये टैक्स के तौर पर चुकाए थे। दीपिका पादुकोण कई ब्रांड्स की ब्रांड एंबेसे़डर भी हैं जो कि उनके सालाना इनकम पर प्रभाव डालता है। उनके ब्रांड्स की बात करें इसमें लुई वुइटन, लेवी, पेप्सी, तनिष्क जैसे ब्रांड शामिल हैं। साथ ही उनका अपना स्किनकेयर ब्रांड और रियल एस्टेट निवेश भी है।
वर्कफ्रंट
दीपिका पादुकोण इस वक्त अपनी फिल्म फाइटर को लेकर चर्चा में हैं जिसमें वो ऋतिक रोशन के साथ नजर आने वाली हैँ। फिल्म इसी महीने 25 जनवरी को रिलीज होगी। फैंस काफी बेसब्री से उनका इंतजार कर रहे हैं।
ऐसा पहली बार होगा जब अभिनेत्री को ऋतिक रोशन के साथ स्क्रीन साझा करते हुए देखा जाएगा। इसके पहले दीपिका पादुकोण शाहरुख खान के साथ फिल्म पठान का हिस्सा बनीं थीं। इस दौरान उनके बेशरम रंग गाने पर काफी बवाल भी हुआ था।


Click it and Unblock the Notifications