Deepika Padukone B'Day: आने वाली इन धमाकेदार फिल्मों के साथ राज करने वाली हैं दीपिका पादुकोण

Deepika Padukone B'Day: दीपिका पादुकोण भारत की उन अभिनेत्रियों में हैं, जिन्होंने अपनी सफलताओं और यादगार प्रदर्शनों के साथ दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई है। 2022 में ही अभिनेत्री ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 15 साल पूरे किये हैं। दीपिका पादुकोण आज अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं, जिस मौके पर हम उनकी बीती फिल्में और आने वाली फिल्मों पर नजर डाल रहे हैं।
समय के साथ दीपिका अब सिर्फ बॉलीवुड एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि ग्लोबल एक्ट्रेस बन चुकी हैं। बॉलीवुड और कुछ हॉलीवुड फिल्मों के साथ साथ अब दीपिका पैन इंडिया फिल्मों का भी हिस्सा बनने वाली हैं।
दीपिका अपनी इम्प्रेसिव फिल्मों की लाइन-अप के साथ सपने को पूरा करने और नए बेंचमार्क स्थापित करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। एक्ट्रेस इस नए साल की शुरुआत बेहद शानदार तरीके से करने वाली हैं। वह अपने पहले लीड एक्टर शाहरुख खान के साथ 'पठान' में नजर आएंगी, एक ऐसी फिल्म जो अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा में रही है।

पठान
एक्शन-एंटरटेनर में गाने और दीपिका पादुकोण का आकर्षक लुक पहले से ही खूब चर्चा का विषय रहा है और देश भर में ट्रेंड सेट कर रहा है। बता दें, ये फिल्म आने वाली 25 जनवरी को रिलीज हो रही है।
यानी फैंस को अब दीपिका को पर्दे पर उनके एक्शन अवतार में देखने और अपने पहले को-स्टार शाहरुख खान के साथ हॉट केमिस्ट्री देखने के लिए और ज्यादा इंतजार नही करना होगा।

फाइटर
दीपिका पादुकोण की अगली फिल्म 'फाइटर' भारत की पहली एरियल एक्शन एंटरटेनर है, जिसमें वो ऋतिक रोशन के साथ पहली बार नजर आएंगी। कोई शक नहीं कि फिल्म की कास्टिंग सबसे ज्यादा चर्चा में है क्योंकि प्रशंसक दो सबसे चर्चित स्टार्स और खूबसूरत जोड़ी को पहली बार स्क्रीन्स पर देखने के लिए सुपर एक्साइटेड है।

प्रोजेक्ट के
जबकि दीपिका पादुकोण पहले से ही एक मजबूत ग्लोबल इम्पैक्ट बना चुकी हैं, वो मेगास्टार प्रभास के साथ 'प्रोजेक्ट के' के जरिए पैन इंडिया सक्सेस का स्वाद भी चखने वाली है। Sci-Fi एंटरटेनर को अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्मों में से एक माना जा रहा है, जो भारतीय वीएफएक्स की सीमाओं को आगे बढ़ाती है और पठान के बाद उनकी अगली रिलीज होगी।

द इंटर्न
इसके अलावा दीपिका हॉलीवुड फिल्म 'द इंटर्न' की हिंदी रीमेक में भी नजर आने वाली हैं। जिसमें उनके साथ होंगे अमिताभ बच्चन। फिल्म का पहला पोस्टर भी रिलीज किया जा चुका है, लेकिन फिलहाल रिलीज डेट को लेकर कोई खबर नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications