Holi : ‘बलम पिचकारी...’ के सेट पर हुआ था ऐसा प्रैंक की दीपिका पादुकोण रह गयी थी भौंचक्की

deepika-padukone-balam-pichkari-actress-was-stunned-after-prank-on-the-sets

फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' का होली सिक्वेंस सबके होली का ड्रीम सीक्वेंस होता है। खास तौर पर युवा अपनी जिंदगी में दोस्तों के साथ कम से कम एक बार 'ये जवानी है दीवानी' की तरह ट्रिप पर जाना और होली पर रंग खेलना जरूर चाहता है। फिल्म के होली सीक्वेंस की शूटिंग के समय ना सिर्फ पर्दे पर बल्कि पर्दे के पीछे भी खूब सारी मस्ती हुई थी। फिल्म में पानी के फुहारों के बीच रंग और अबीर खेलती दीपिका पादुकोण और कल्कि कोचलिन और साथ में गाना 'बलम पिचकारी, जो तुने मुझे मारी...' होली की मस्ती को रियल लाइफ में भी दिखाता है। इस गाने की शूटिंग के समय का एक किस्सा हम आपको आज बताते हैं, जिसकी वजह से दीपिका पादुकोण और कल्कि कोचलिन काफी डर भी गयी थी।

दीपिका और कल्कि से प्रैंक :

फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' के गाने 'बलम पिचकारी...' को रेमो डि'सूजा ने कोरियोग्राफ किया था। इस गाने में रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, आदित्य रॉय कपूर और कल्कि कोचलिन होली के और मस्ती के रंगों से पूरी तरह हुए रंगे हुए नजर आते हैं। गाने की शूटिंग के लिए सेट पर पानी का एक बड़ा सा टैंक बनाया गया था। इस टैंक के बारे में रणबीर कपूर और आदित्य रॉय कपूर को पता था लेकिन दीपिका पादुकोण और कल्कि कोचलिन को पता नहीं था। दोनों जब तैयार होकर शूटिंग के लिए आयी तो रणबीर और आदित्य ने उठाकर दोनों को पानी और रंगों के टैंक में फेंक दिया। यह सब इतनी जल्दी हुआ कि दीपिका या कल्कि कुछ समझ भी नहीं पायी थी। इस वजह से उन्होंने कुछ रियल एक्सप्रेशन भी दे दिये थे जिसे कैमरे में कैद कर लिया गया था और बाद में गाने में यूज भी किया गया।

फिल्म के सेट से ही शुरू हुई थी लव स्टोरी :

कहा जाता है कि फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' के सेट से ही रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के बीच लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों एक-दूसरे के करीब आ गये थे। दीपिका इस रिलेशन को लेकर काफी सीरियस थी और रणबीर से शादी भी करना चाहती थी। लेकिन अचानक कुछ ऐसा हुआ कि दोनों ने अपने रास्ते अलग करने का फैसला कर लिया। कहा जाता है कि अलग होने के बाद दीपिका काफी टूट गयी थी और वह डिप्रेशन में भी चली गयी थी। हालांकि बाद में दीपिका ने रणवीर सिंह से और रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट से शादी कर ली।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X