..................... Deepika Padukone auctioned the kurta worn at Jiah Khan's funeral online and trolled on social media - Hindi Filmibeat

दीपिका पादुकोण ने पैसे कमाने के लिए किया ऐसा काम... अंतिम संस्कार में पहने कपड़ो लगाई बोली और फिर..

deepika padukone

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेसेस में शुमार दीपिका पादुकोण अपनी ड्रेसिंग सेंस को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं और उनके आउटफिट फैंस को भी काफी पसंद आते हैं। हाल ही में जिया खान के मर्डर केस की आखिरी सुनवाई हुई। जिसमें सूरज पंचोली को रिहाई मिल गई। लेकिन आपको बता दें कि इसी बीच दीपिका पादुकोण को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण 'द लिव लव लाफ फाउंडेशन' को सपोर्ट करती है और वहां पर खुद के कुछ कपड़ों को बेच देती हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस वेबसाइट पर कई तरीके के कुट्योर और नॉन कुट्योर कपड़े बेच दिए जाते हैं। जो कि पहले ही एक्ट्रेसेस ने पहने हुए होते हैं। लेकिन हाल ही में दीपिका पादुकोण द्वारा कुछ पहने गए कपड़े नीलाम कर दिए गए जिस पर यूजर्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर दिया। दरअसल आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण ने अपने वार्डरोब से दो कुर्ते को निकाल कर सेल किया।

दीपिका पादुकोण ने अंतिम संस्कार में पहने हुए कुर्ते को किया नीलाम

लेकिन अब आप सोच रहे होंगे कि पुराने कपड़े उन्होंने सेल ही तो किये हैं। लेकिन आपको बता दें कि इन दोनों कुर्तों के पीछे की एक अलग ही स्टोरी है। दरअसल आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण ने खुद का एक लख्नवी कुर्ता इस वेबसाइट पर बेच दिया जो कि उन्होंने जिया खान के अंतिम संस्कार के दिन पहना था। अगर हम दूसरे कुर्ते की बात करें तो उन्होंनेसाल 2013 में प्रियंका चोपड़ा के पिता की प्रेयर मीटिंग में इस कुत्ते को पहना था।

दीपिका पादुकोण ने 8 हज़ार रुपए में बेची शॉर्ट कुर्ती

जानकारी के लिए आपको बता दें कि जिया खान के अंतिम संस्कार में पहनी हुई शार्ट कुर्ती को उन्होंने 8000 रुपए में नीलाम किया। इसी के साथ आपको बता दें कि जो दूसरा कुर्ता था वह दीपिका पादुकोण ने प्रियंका चोपड़ा के पिता अशोक चोपड़ा के प्रेयर मीटिंग में पहना था। जिसको उन्होंने ₹2700 में नीलाम कर दिया था। दीपिका पादुकोण के इस मूव को देख सोशल मीडिया पर यूजर काफी भड़क गए थे।

ट्वीट करते हुए दीपिका पादुकोण को यूज़र ने किया जमकर ट्रोल

इसी के साथ साथ 2021 में एक ट्वीट तेजी से वायरल हुआ था जो कि एक यूजर द्वारा किया गया था। जिसमें उसे यूजर ने लिखा कि मैं इस बात को जानकर काफी हैरान हूं और 2013 के कुर्ते को मेरी मनपसंद एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने नीलाम कर दिया। एक्ट्रेस द्वारा 2013 में इस कुर्ते को अंतिम संस्कार में पहना गया था। अभी के वक्त में सेकंड हैंड चीजें कौन खरीदता है। आप इसे नीलम क्यों कर रही है, क्या आप इन्हे किसी जरूरतमंद को नहीं दे सकती हैं? किसी और को नहीं तो अपने घर में काम करने वाले इंसान या फिर किसी गरीब को दे दें।

Read more about: deepika padukone
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X