दीपिका पादुकोण और अनन्या पांडे का लेटेस्ट बिकीनी फोटोशूट, बोल्ड और सिज़लिंग तस्वीरें वायरल

By Filmibeat Desk

दीपिका पादुकोण और अनन्या पांडे लगातार अपनी लेटेस्ट रिलीज फिल्म 'गहराइयां' का प्रमोशन करते दिख रहे हैं। दोनों सोशल मीडिया पर हर दिन अपनी हॉट एंड सिज़लिंग तस्वीरें शेयर करती दिख रही हैं। कोई शक नहीं कि फैंस दोनों अभिनेत्रियां का यह बोल्ड अंदाज काफी पसंद कर रहे हैं।

बीते दिन दीपिका और अनन्या ने एक मैगजीन के लिए किये गए बिकीनी फोटोशूट से तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। इन तस्वीरों में दीपिका पीली और काली बिकीनी में नजर आ रही हैं और अपने टोन्ड बॉडी को जमकर फ्लॉन्ट कर रही हैं।

deepika-padukone-and-ananya-panday-latest-bikini-photoshoot

ठीक ऐसा ही फोटोशूट अनन्या पांडे ने भी कराया है, जहां वो पीली मोनोकिनी में दिख रही हैं। इन तस्वीरों पर फैंस काफी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जहां कुछ फैंस दीपिका और अनन्या के बोल्डनेस पर फिदा हैं। वहीं, कुछ इस पब्लिसिटी स्टंट भी बता रहे हैं। बता दें, शकुन बत्रा निर्देशित फिल्म 'गहराइयां' को दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म में दीपिका, अनन्या, सिद्धांत चतुर्वेदी और धैर्य कारवा ने मुख्य किरदार निभाए हैं।

बोल्ड अदाएं

बोल्ड अदाएं

फिल्म 'गहराइयां' में दीपिका का बोल्ड अंदाज देखने को मिला था।गहराइयां में दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी के लव मेकिंग सीन शूट करने के लिए एक Intimacy Director रखा गया था जिन्हें फिल्म के पोस्टर पर भी क्रेडिट दिया गया। इसके लिए धर्मा प्रोडक्शन्स की काफी सराहना की गई थी।

सेलेब्स ने किया कमेंट

सेलेब्स ने किया कमेंट

दीपिका के पोस्ट पर कई सेलेब्स ने भी कमेंट किया है। हुमा कुरैशी ने हार्ट का इमोजी पोस्ट किया। वहीं, सामंथा प्रभु लिखती हैं- 'गुड लॉर्ड।' आगे उन्होंने फायर का इमोजी बनाया।

बॉलीवुड की क्वीन

बॉलीवुड की क्वीन

वहीं, एक यूजर ने लिखा- "दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की क्वीन हैं।" एक ने लिखा- 'Hottie' .. तो एक अन्य ने लिखा- "सबसे ग्लैमरस".. दीपिका की ये तस्वीरें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

गहराइयां

गहराइयां

वहीं, इस तस्वीर में गहराइयां के चारों मुख्य कास्ट नजर आ रहे हैं। चारों को कूल- ग्लैमरस लुक दिया गया है। बता दें, गहराइयां अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज की गई है।

अनन्या पांडे

अनन्या पांडे

अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं, जिसे फैंस काफी पसंद भी करते हैं। इंडियन हो वेस्टर्न अनन्या अपने हर लुक से फैंस का दिल जीत लेती हैं।

ग्लैमरस अंदाज

ग्लैमरस अंदाज

बिकिनी में अनन्या का लुक ग्लैमरस होने के साथ बेहद सेक्सी भी है।बता दें, इंस्टाग्राम पर अनन्या पांडे को 20 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस इंस्टा पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती हैं।

चार फिल्मों का सफर

चार फिल्मों का सफर

साल 2019 में स्टूडेंट ऑफ दि ईयर 2 से डेब्यू के बाद, पति पत्नी और वो, खाली- पीली.. के बाद गहराइयां अनन्या पांडे की चौथी फिल्म है। वहीं, उनकी अगली फिल्म होगी पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बन रही लाइगर। इस फिल्म में विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे लीड रोल में नजर आएंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X