»   » PICS: जब दीपिका, आमिर, अक्षय उतरे टेनिस कोर्ट में..

PICS: जब दीपिका, आमिर, अक्षय उतरे टेनिस कोर्ट में..

टेनिस और बॉलीवुड का ऐसा मिश्रण शायद ही लोगों को पहले कभी देखने मिला होगा। जी हां, नई दिल्ली में चल रहे अंतरराष्ट्रीय प्रीमियर टेनिस लीग (आईपीटीएल) में सोमवार के दिन कुछ मजेदार नजारा था, जहां दीपिका पादुकोण, आमिर खान, अक्षय कुमार जैसे सितारे टेनिस खेलते दिखे।

आमिर, दीपिका और अक्षय कुमार यहां आईपीटीएल देखने के लिए पहुंचे और उन्होंने इस खेल के दिग्गजों के साथ प्रदर्शनी मैच भी खेला। लिहाजा, दर्शकों के लिए यह आश्चर्य से कम नहीं था।

लोग इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच को खेलते हुए देखने के लिए पहुंचे थे लेकिन इंडियन एसेस और यूएई रायल्स के बीच मैच से पहले उन्हें बॉलीवुड सितारों का खेल भी देखने को मिल गया।

यहां देखिए टेनिस मैच की कुछ दिलचस्प तस्वीरें:

IPTL में आमिर

IPTL में आमिर

मैच के दौरान आमिर और फेडरर कोर्ट के एक तरफ जबकि सानिया मिर्जा और दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच दूसरे छोर पर खड़े थे।

IPTL में आमिर

IPTL में आमिर

यहां आमिर के हाव भाव देखकर लगता है कि उनसे कुछ गलती हुई है।

IPTL में अक्षय कुमार

IPTL में अक्षय कुमार

आमिर ने खेल के दिग्गजों के साथ कोर्ट पर सबसे अधिक समय बिताया। पादुकोण, अक्षय और रितेश देशमुख बाद में उनसे जुड़े।

लारा दत्ता और अमिताभ बच्चन

लारा दत्ता और अमिताभ बच्चन

एक्ट्रेस लारा दत्ता आईपीटीएल के संस्थापक महेश भूपति की पत्नी हैं। उनके साथ बैठे हैं महानायक अमिताभ बच्चन।

IPTL में दीपिका

IPTL में दीपिका

आईपीटीएल में सोमवार को बॉलीवुड स्टारों ने तड़का लगाया। अक्षय कुमार, आमिर खान, दीपिका पादुकोण और रितेश देशमुख के साथ लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर ने रॉजर फेडरर, नोवाक जोकोविच व सानिया मिर्जा के साथ रैकेट पर हाथ आजमाए।

IPTL में दीपिका

IPTL में दीपिका

मैच के दौरान बात करते दीपिका पादुकोण और टेनिस स्टार रोजर फेडरर।

IPTL में कुछ यूं था नजारा

IPTL में कुछ यूं था नजारा

जोकोविच के कोच बोरिस बेकर ने भी इसका पूरा आनंद उठाया। आमिर ने खेल के दिग्गजों के साथ कोर्ट पर सबसे अधिक समय बिताया।

IPTL में कुछ यूं था नजारा

IPTL में कुछ यूं था नजारा

दर्शकों के सामने दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच और नंबर दो रोजर फेडरर थे। यह दोनों पहली बार भारतीय सरजमीं पर एक-दूसरे के सामने उतरे।

IPTL में सानिया मिर्जा

IPTL में सानिया मिर्जा

आमिर और फेडरर कोर्ट के एक तरफ जबकि सानिया मिर्जा और दुनिया के नंबर एक खिलाडी नोवाक जोकोविच दूसरे छोर पर खडे थे।

सानिया और फेडरर

सानिया और फेडरर

लगता है सानिया मिर्जा और रोजर फेडरर अपोजिट टीम को हराने की नई प्लानिंग कर रहे हैं।

सानिया और फेडरर

सानिया और फेडरर

मैच के दौरान कुछ खाली पल बिताते टेनिस स्टार रोजर फेडरर संग सानिया मिर्जा। 

Please Wait while comments are loading...

Bollywood Photos

Go to : More Photos
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X