जब बी ग्रेड फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस को बना दिया था सीता, खूब हुआ था बवाल

रामानंद सागर में माता सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया अब घर घर में सीता के नाम से ही जानी जाती हैं. बता दें कि उन्हें लोग तो सीता माता कह कर बुलाते हैं और उनकी पूजा तक करते हैं. बता दें कि वह 58 साल की हो चुकी है. लेकिन आपको बता दें कि दीपिका चिखलिया ने रामायण में सीता का किरदार निभाने से पहले और भी कई सारी फिल्मों में काम किया है. लेकिन कभी भी उन्होंने इस बारे में नहीं सोचा कि आगे चलकर उनकी इन्हीं फिल्मों के कारण वह चर्चा में आ जाएंगी और विरोध किया जाएगा.
दीपिका चिखलिया को कहा जाता था बी ग्रेड एक्ट्रेस
दरअसल आपको बता दें कि दीपिका चिखलिया ने 1983 में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने सबसे पहले 'सुन मेरी लैला' नामक एक फिल्म में काम किया. इतना ही नहीं बाद में उन्हें 'रुपए दस करोड़' और 'घर का चिराग' जैसी फिल्मों में भी देखा गया. बता दें कि उन दिनों एक्ट्रेस ने इन फिल्मों में काफी बोल्ड सीन दे दिए थे. यहां तक कि 'रात के अंधेरे' और 'चीख' जैसी फिल्मों में उनका एक अलग ही अंदाज देखने को मिला था. जिस वजह से दीपिका चिखलिया को दर्शकों ने बी ग्रेड एक्ट्रेस कहना भी शुरू कर दिया था.
दीपिका के माता सीता के किरदार पर जताया गया था विरोध
दरअसल आपको बता दें कि फिल्मों में इतने ज्यादा बोल्ड सीन देने के बाद में 1986 में दीपिका को माता सीता का किरदार निभाते हुए देखा गया. लेकिन इस पर लोगों ने विरोध जताया. लेकिन बाद में धीरे-धीरे लोगों ने अपनी राय बदली और इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने अपनी सादगी और एक्टिंग से हर किसी का दिल जीत लिया. दीपिका चिखलिया ने बहुत ही मासूमियत और समर्पण के साथ-साथ अपना परिचय पर्दे पर जिस तरह से दिया है, वह बेहद ही काबिले तारीफ था. अब हर कोई भूल चुका है कि दीपिका ने कभी ऐसी फिल्मों में भी काम किया था.


Click it and Unblock the Notifications











