शादी के बाद भी दीपक तिजोरी की पत्नी उनकी नहीं थीं, नौकरों से कहती थीं- इसे खाना भी मत देना

दीपक तिजोरी बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक मशहूर अभिनेता रह चुके हैं और आपको बता दें कि अब उनकी उम्र 55 साल की हो चुकी है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1988 में की थी। उन्होंने पर्दे पर छोटे-छोटे रोल निभाए। लेकिन बाद में साल 1990 में आई ड्रामा रोमांटिक फिल्म आशिकी से उनको पहचान मिली।
दीपक तिजोरी ने फिल्मी करियर में कमाया नाम
बहुत कम लोग जानते हैं कि डायरेक्टर महेश भट्ट ने इस फिल्म के दौरान राहुल राय के दोस्त का किरदार निभाया था। इसके बाद में अक्षय कुमार की खिलाड़ी और आमिर खान की फिल्म जो जीता वही सिकंदर जैसी फिल्मों में उन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी से अपनी एक खास पहचान बनाई। लेकिन अगर दीपक तिजोरी के फिल्मी करियर की बात की जाए तो यह ठीक-ठाक रहा।
दीपक तिजोरी के साथ हुआ धोखा
लेकिन आपको बता दें कि दीपक तिजोरी का शादीशुदा जीवन बहुत ही ज्यादा विवादों से घिरा रहा। क्या आपको पता है कि दीपक को शादी के बाद इस बारे में खबर हुई कि उनकी शादी एक तरीके से धोखा है। दरअसल उनकी पत्नी कानूनी रूप से उनकी पत्नी बनी ही नहीं सकती। इस बात का पता दीपक तिजोरी को शादी के सालों बाद चला।
दीपक तिजोरी के सामने आई पत्नी की सच्चाई
दरअसल एक वक्त था जब एक्टर दीपक तिजोरी के खिलाफ उनकी पत्नी शिवानी ने बोरीवली कोर्ट में घरेलू हिंसा का आरोप लगाकर केस दर्ज करवा दिया था। इससे पहले भी पत्नी शिवानी ने दीपक को गोरेगांव के फ्लैट से बाहर निकाल दिया। बाद में उन्होंने तलाक का केस भी फाइल किया। लेकिन इसी दौरान पता चला कि शिवानी ने अपने पहले पति को तलाक नहीं दिया और इसी वजह से कानूनी तौर पर वह दीपक की पत्नी नहीं है।
शिवानी ने दीपक को नौकरों से खाना देने के लिए कर दिया था मना
कुछ मीडिया खबरों के अनुसार शिवानी, दीपक को अपने घर पर सिर्फ एक कमरा उसे करने के लिए दिया करती थी। यहां तक की उन्होंने घर के नौकरों को भी यह आदेश दे दिया था कि दीपक के लिए खाना ना बनाया करें और ना ही उनका कोई कमरा साफ किया करें। इसी के चलते दीपक ज्यादातर पीजी या फिर किसी दोस्त के घर पर रहा करते थे। शिवानी ने दीपक पर यह भी आरोप लगा दिए थे कि उनका एक योगा इंस्ट्रक्टर के साथ में अफेयर रहा और वह उम्र में उनसे काफी छोटी है।


Click it and Unblock the Notifications













