नेशनल टीवी पर खुद को बताया गे, घर छोड़ कर चली गई पत्नी, देश के पहले मिस्टर इंडिया ने ऐसे गुजारी जिंदगी

Deepak Parashar

अक्सर कई सारी फिल्में विवादों का सबब बन जाती है। आज हम आपको एक साल 1982 में रिलीज हुई फिल्म के बारे में बताने वाले हैं जिसको बी आर चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था। दरअसल हम बात कर रहे हैं फिल्म निकाह की। इस फिल्म की कहानी से लेकर किरदार तक काफी लाइन लाइट में आ गए थे। फिल्म में सलमा आघा ने लीड किरदार निभाया था और वह काफी चर्चा में आ गई थी।

सलमा आघा के अलावा फिल्म में राज बब्बर और दीपक पाराशर भी नजर आए। इस फिल्म की सफलता के बाद दीपक की किस्मत कुछ इस तरीके से पलट गई कि उनकी पूरी जिंदगी बदल गई थी। दरअसल उनकी पत्नी अपनी 5 महीने की बेटी को लेकर घर छोड़कर चली गई और उनका फिल्मी करियर भी पूरी तरीके से बर्बाद हो गया। दीपक अकेले पड़ गए थे।

दीपक को पहले मिस्टर दिल्ली और फिर देश के पहले मिस्टर इंडिया का खिताब मिला। उन्होंने काफी बेहतरीन फिल्मों में भी काम किया है। लेकिन उन्होंने एक दिन खुद को लेकर कुछ ऐसा कह दिया जिसकी शायद किसी ने कल्पना नहीं की थी। दरअसल उन्होंने नेशनल टीवी पर खुद को समलैंगिक बताया और पूरे देश में सनसनी मचा दी। इस बड़े खुलासे के बाद उनके निजी जीवन पर काफी बड़ा असर देखने को मिला।

दीपक पराशर ने मिस्टर इंडिया और मिस इंडिया के फॉर्म भर दिए। साल 1976 में उन्होंने इस कंपटीशन के एक-एक करके सारे राउंड भी जीते। बाद में वह मुंबई पहुंचे और देश के पहले मिस्टर इंडिया चुन लिए गए। फिर उन्हें मॉडलिंग के ऑफर मिलने लगे और धीरे-धीरे वह एक्टिंग की तरफ बढ़ने लगे। बाद में दीपक ने 1980 में इंसाफ का तराज़ू फिल्म से जीनत अमान के साथ में बॉलीवुड डेब्यू किया।

दीपक पाराशर की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो उन्होंने सरिता नाम की लड़की के साथ शादी की थी। जिनसे उन्हें एक बेटी हुई और उसका नाम राधिका है। बाद में वह एक इवेंट में शामिल होने के लिए दुबई गए और वह बोट राइड पर निकल गए। वहां एक हाथी का शिकार हो गया और इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई। हालांकि जैसे तैसे दीपक को बचा लिया गया।

इस हादसे के चलते दीपक व्हीलचेयर पर आ गए थे। फिर उनकी पत्नी अपनी बेटी को लेकर चली गई। इस हादसे के बाद बॉलीवुड से भी वह दूर हो गए। इसी के चलते उन्हें काम मिलना भी बंद हो गया। फिर उन्होंने बी ग्रेड फिल्मों को साइन किया और लंबे समय तक हॉरर फिल्मों में काम करते रहे। एक बार दीपक को बिग बॉस सीजन 1 में देखा गया था और वहां पर उन्होंने खुद को गे कहा था। जिसके चलते हर तरफ तहलका मच गया था।

Read more about: deepak parashar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X