हीरो नहीं फिर भी सुपस्टार हैं ये एक्टर, इनके आगे सब फीके, एकदम जबरदस्त
Recommended Video

बॉलीवुड इन दिनों काफी बदलावों के दौर से गुजर रहा है। पहले की फिल्में देखें तो उनमें हीरो और हीरोइन के अलावा किसी भी किरदार को इतनी इम्पॉर्टेंस नहीं मिलती थी लेकिन अब ये ट्रेंड बदल रहा है। बॉलीवुड में सपोर्टिंग स्टार्स की एक खास जगह बन रही है और ये सब मुमकिन हुआ है कुछ टैलेंटेड एक्टर्स की वजह से जिनमें से एक नाम है दीपक डोबरियाल का.. दीपक बॉलीवुड की कई फिल्मों में सपोर्टिंग रोल में नजर आ चुके हैं। इन्हीं सपोर्टिंग रोल से उन्होंने ऐसी जबरदस्त पहचान बनाई कि बस ऑडिएंस के दिल में उतर गए।
[1Year छोटे बजट की जबरदस्त फिल्म, ताबड़तोड़ HIT हुई 'जेंट्स प्रॉब्लम', पहली बार बनी ऐसी फिल्म]
दीपक डोबरियाल आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनकी पहली फिल्म 15 साल पहले आई थी। 2003 में सबसे पहले विशाल भारद्वाज की फिल्म 'मकबूल' में 'थापा' का एक छोटा सा किरदार निभाया। वे एक सक्सेसफुल थिएटर आर्टिस्ट रह चुके हैं। 2004 में तिग्मांशु धूलिया की 'चरस-डी जॉइन्ट ऑपरेशन' और 2005 में विशाल भारद्वाज की ही 'ब्लू अम्ब्रेला' में छोटे छोटे किरदार निभाए, हालांकि इन फिल्मों से उन्हें उतनी सराहना नहीं मिली।

दीपक की किस्मत चमकी साल 2011 में जब दीपक डोबरियाल की फिल्म 'तनु वेड्स मनु' आई। जिसे दर्शकों ने खूब सराहा और एन्जॉय किया, दीपक का किरदार 'पप्पी' बहुत फेमस हुआ और उस साल का बेस्ट कॉमिक एक्टर का स्टार गिल्ड अवार्ड भी दीपक को मिला। वे सलमान के साथ फिल्म प्रेम रतन धन पायो में नजर आए। हिंदी मीडियम में भी उन्हें काफी तारीफें मिलीं। वहीं दीपक डबरियाल के जैसे ही एक दौर में बॉलीवुड के कई सुपरस्टार्स सपोर्टिंग रोल निभा चुके हैं। तो इसी बात पर आगे जानें उनक टॉप एक्टर्स के बारे में जो निभा चुके हैं सपोर्टिंग रोल-


Click it and Unblock the Notifications











