घर बैठे पैसे छाप रही हैं ये हीरोइने! काम मिलना हुआ बंद तो कमाई के लिए निकाला ये तोड़.. ना मेकअप.. ना शूटिंग

टेलीविजन अभिनेत्री अपनी अदाकारी से हर किसी के दिलों में जगह बना लेती हैं. इतना ही नहीं कुछ अभिनेत्रियां तो ऐसी है जिन्होंने अपनी खूबसूरती और साथ ही साथ अपने टैलेंट के दम पर एक अच्छा खासा मुकाम हासिल किया है. लेकिन इन दिनों कुछ अभिनेत्रियों को अच्छे ऑफर हाथ नहीं लग रहे और इसी वजह से वह घर पर खाली बैठी हुई है. लेकिन अब घर चलाने और लाइमलाइट में बने रहने के लिए उन्होंने इसका इलाज भी निकाल लिया है. तो चलिए जानते हैं कि मशहूर टेलीविजन की अभिनेत्रियां घर चलाने के लिए क्या काम कर रही है.
देबिना बनर्जी
देबीना बनर्जी ने रामायण सीरियल में सीता का किरदार निभाकर काफी ज्यादा लोकप्रियता हासिल की थी. इतना ही नहीं पिछले 3 से 4 सालों में वह इंडस्ट्री से गायब सी हो गई है और इसके बावजूद भी वह लाइमलाइट में बनी रहती है. उन्होंने दो बेटियों को जन्म दे दिया है. वह अब एक व्लॉग चला रही हो जहां से उनकी अर्निंग होती है. इतना ही नहीं वह फैशन और किड्स ब्रांड एंडॉर्स भी किया करती हैं.
दीपिका कक्कड़
दीपिका कक्कड़ इन दिनों मां बनने को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में है क्योंकि उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है. उन्हें काफी लंबे वक्त से टेलीविजन पर भी काम करते हुए नहीं देखा गया है. लेकिन इसके बावजूद भी वह लाइमलाइट में बनी हुई है. बता दें कि दीपिका की दुनिया नाम से वह यूट्यूब पर एक व्लॉग चला रही है. इतना ही नहीं उनके पति शोएब इब्राहिम और ननद भी व्लॉगिंग करते हैं.
मोहेना कुमारी सिंह
मोहना कुमारी सिंह ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' जैसे सीरियल्स में काम किया. इसके अलावा भी उन्होंने कई सारे शो में काम किया है. लेकिन असल पहचान उन्हें कीर्ति गोयनका के किरदार में ही मिली. लेकिन बाद में मानो टेलीविजन से पूरी तरीके से गायब हो गई. वह रीवा की राजकुमारी है और आपको बता दें कि अब वह यूट्यूब पर व्लॉग चला रही है.
रतन राजपूत
रतन राजपूत ने 'संतोषी मां' और 'राधा की बेटियां कुछ कर दिखाएंगी" जैसे सीरियल्स में काम किया. जहां से उन्हें काफी लोकप्रियता भी हासिल हुई. लेकिन कुछ सालों के बाद में उन्हें कोई भी ऑफर हाथ नहीं लग रहा था. जिस वजह से उन्होंने व्लॉगिंग में कदम रखा और यूट्यूब एडवर्टाइजमेंट के जरिए भी वह अच्छा खासा पैसा कमा रही हैं.
संभावना सेठ
संभावना सेठ भोजपुरी की एक जानी-मानी हसीना है और आपको बता दें कि उन्हें कई सारी फिल्मों में भी देखा जा चुका है. संभावना को बतौर कंटेस्टेंट बिग बॉस में भी देखा जा चुका है. लेकिन अब वह व्लॉगिंग करती हुई नजर आती हैं.


Click it and Unblock the Notifications











