»   » Death Rumors राजपाल यादव से लेकर अमिताभ -ऐश्वर्या ने सुनी अपनी मौत की खबर!

Death Rumors राजपाल यादव से लेकर अमिताभ -ऐश्वर्या ने सुनी अपनी मौत की खबर!

हाल ही में राजपाल यादव के निधन की खबरें काफी समय तक सुर्खियों में रही। राजपाल यादव व उनके परिवार को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। राजपाल यादव जो कि इस वक्त किक 2 की शूटिंग कर रहे हैं उन्होंने पुलिस से कहा कि वो इस केस की छानबीन करें।

राजपाल यादव से पहले यो यो हनी सिंह के निधन की खबरें भी मीडिया में आईं। खबर के मुताबिक यो यो हनी सिंह की कार एक्सीडेंट में मौत हो गयी थी। जबकि ये बिल्कुल गलत खबर थी।

आइये जानते हैं किन किन सितारों को जिंदा रहते हुए खबरों में मार डाला गया।

अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन

साल 2012 जून में खबर आई थी कि अमिताभ बच्चन कार एक्सीडेंट में मौत हो गयी। जबकि ये खबर पूरी तरह से गलत थी। इस खबर के मुताबिक अमिताभ बच्चन मोरिस्टाउन और रोसवेल के बीच रुट 80 पर गाड़ी में मारे गये। यहां तक कि इस खबर को लिखने वाले मीडिया हाउस ने अमिताभ की अंतिम संस्कार की खबर भी छापी।

ऐश्वर्या राय बच्चन

ऐश्वर्या राय बच्चन

मिस वर्ल्ड और बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन के निधन की खबरें आईं 2006 में। खबर के मुताबिक ऐश्वर्या राय बच्चन की एक कार एक्सीडेंट में मौत हो गयी थी। उन्होंने ज्यादा शराब पी ली थी जिसके चलते उनका निधन हो गया। उनके मैनेजर ने इन खबरों को एक सिरे से नकार दिया।

दिलीप कुमार

दिलीप कुमार

2011 सितंबर माह में खबर आई कि दिलीप कुमार का स्वास्थ्य लगातार बिगड़ता जा रहा है। उनकी मौत को लेकर ट्विटर पर भी काफी ट्वीट किये गये। मीडिया ने लगातार दिलीप कुमार के घर पर फोन करके इस खबर के बारे में पूछताछ करनी शुरु की।जिसके बाद सायरा बानो ने स्टेटमेंट जारी किया कि दिलीप कुमार की तबियत बिल्कुल ठीक है। यही नहीं इसके बाद भी कई बार दिलीप कुमार के निधन की खबरें मीडिया में आती रहीं।

रजनीकांत

रजनीकांत

साल 2011 मई माह में खबर आई थी कि रजनीकांत का निधन हो गया है। जिसके बाद काफी बवाल हुआ और फिर स्टेटमेंट जारी किया गया कि वो बिल्कुल ठीक हैं।

लता मंगेशकर

लता मंगेशकर

83 साल की सुर साम्रज्ञी लता मंगेशकर भी अक्सर इस तरह की अफवाहों की शिकार हुईं। हालांकि उन्होंने ट्विटर पर जाकर स्टेटमेंट दिया नमस्कार कृप्या मेरे निधन की खबरों पर ध्यान ना दें। मैं बिल्कुल ठींक हूं।

आशा पारेख

आशा पारेख

लता मेंगेशकर के निधन की अफवाहों के बाद ही आशा पारेख की निधन की खबरें भी आने लगीं। संजय मांजरेकर और राजदीप सरदेसाई तक ने उनके निधन की खबरों पर अपना शोक तक व्यक्त कर दिया। हालांकि बाद में खुद आशा जी ने ट्विटर पर लिखा कि मैं बिल्कुल स्वस्थय हूं।

राजेश खन्ना

राजेश खन्ना

राजेश खन्ना अपने निधन से पहले ही कई बार खबरों में मारे जा चुके थे। उन खबरों के दौरान अक्षय कुमार ने ट्विटर पर लिखा जो लोग भी राजेश खन्ना जी के निधन की खबरें फैला रहे हैं उनसे मेरा निवेदन है कि पहले तथ्यता की जांच कर लें। वो बिल्कुल ठीक हैं।

कादर खान

कादर खान

साल 2013 में कादर खान के निधन की खबरें आईं। फेसबुक पर रिप कादर खान पेज तक बन गया। ट्विटर पर भी लोगों ने उनके लिए शोक व्यक्त करना शुरु कर दिया उस वक्त बालाजी पिक्चर्स के सीईओ तनुज गर्ग ने स्टेटमेंट दिया कादर खान बिल्कुल ठीक हैं।

माधुरी दीक्षित

माधुरी दीक्षित

बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित की दिल की धड़कनों के रुक जाने की खबरों ने लोगों को काफी हैरान किया। खबरों के मुताबिक माधुरी जी की दिल के दौरे से मौत हो गयी। उसके बाद माधुरी ने खुद आकर इन अफवाहों को गलत ठहराया।

नाना पाटेकर

नाना पाटेकर

2013 के नवंबर माह में नाना पाटेकर के निधन की खबरें आईं। खबरों के अनुसार नाना पाटेकर को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। नाना ने खुद आकर इस खबर को गलत बताया।

बप्पी लहरी

बप्पी लहरी

2014 के फरवरी माह में खबर आई कि बप्पी लहरी का निधन हो गया है। जबकि बप्पी लहरी ने कहा कि जिन लोगों के पास काम नहीं है वो इस तरह की खबरें फैलाते हैं।

आयुष्मान खुराना

आयुष्मान खुराना

2013 के अप्रैल माह में क्लोबल एसोसिएट न्यूज ने रिपोर्ट किया कि ायुष्मान खुराना की स्विट्जरलैंड में मौत हो गयी है। खबर कुछ यूं थी रिप आयुष्मान खुराना। जिसके बाद खुद आयुष्मान खुराना ने ट्वीट किया कि मैं अपने निध की खबरें सुन रहा हूं लेकिन मैं बिल्कुल ठीक हूं।

Please Wait while comments are loading...

Bollywood Photos

Go to : More Photos
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X