पुण्यतिथि: विनोद खन्ना ने शानदार करियर छोड़ ले लिया था संन्यास, अंतिम दिनों में हो गई थी ऐसी हालत
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना की आज पुण्यतिथि है। 6 अक्टूबर 1946 में पाकिस्तान के पेशावर में जन्मे विनोद खन्ना का निधन मुंबई में 27 अप्रैल 2017 को हुआ। कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी के चलते उन्होंने दम तोड़ा। विनोद खन्ना वह एक्टर हैं जिन्होंने बॉलीवुड में ढेरों सुपरहिट फिल्में की लेकिन उनकी संन्यासी बनने की चाहत ने उन्हें ऊंचे शिखर से नीचे खींच लिया।
हैंडसम हीरो विनोद खन्ना के पास दौलत, शोहरत, परिवार और दर्जा तो था लेकिन वह खुद को समझना व पढ़ना चाहते थे। इसी उधेड़बुन में उन्होंने साल 1975 में ओशो यानी आचार्य रजनीश से मुलाकात की। ओशो का उस समय खूब नाम व प्रभाव हुआ करता था। उनकी बातों को सुन विनोद खन्ना भी नतमस्तक हुए।
फिर क्या विनोद खन्ना ने अपने सुनहरे करियर को छोड़ साल 1982 में फिल्मी सफर छोड़ने का ऐलान किया। साथ ही उन्होंने संन्यासी बनने का रास्ता चुना। वह रजनीश के आश्रम में संन्यासी बन गए। वह अमेरिका चलते गए और ओशो के आश्रम में तमाम काम करते थे। वह माली के काम से लेकर टॉयलेट साफ किया करते थे।


Click it and Unblock the Notifications











