ट्विटर पर चला DDLJ जोक्स ट्रेंड, अगर आलिया होती सिमरन तो....

शाहरूख खान और काजोल की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' 12 दिसंबर को बड़े पर्दे पर अपने 1000 हफ्ते पूरे कर लेगी। ऐसे मौके पर डीडीएलजे अपने 1000वें हफ्ते को शानदार तरीके से सेलिब्रेट कर रही है। यशराज फिल्मस हर मायने में इस दिन को यादगार बनाना चाहती है।

ddlj

अपने 1000वें हफ्ते के मौके पर यशराज फिल्म्स ने अपने दर्शकों को तोहफे के रूप में दिया है फिल्म का ट्रेलर। जी हां, फिल्म का एक नया ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। यह डीडीएलजे की दिवानगी का ही आलम है कि आज भी राज-सिमरन के प्यार को देख लोगों की दिलों की धड़कन रूक जाया करती है। आज भी जब अमरीश पूरी की आवाज आती है, जा सिमरन जा..जी ले अपनी जिंदगी.. तो दर्शकों की आंखों में खुशी के आंसू आ जाते हैं।

लेकिन इन सब के साथ ही एक और चीज है जो डीडीएलजे के 1000वें हफ्ते को अलग बना रही है। वह है डीडीएलजे जोक्स, जो ट्विटर पर जबरदस्त ट्रेंड कर रही है। जहां लोग ट्विट कर रहे हैं कि यदि डीडीएलजे आदित्य चोपड़ा, शाहरूख, काजोल की न होकर किसी और की होती तो.. कैसी होती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X