DDLJ की छुटकी को देख पहचान पाना भी हो रहा नामुमकिन, वायरल हो रही लेटेस्ट ग्लैमरस तस्वीरें

शाहरुख खान को हमेशा से ही रोमांस का किंग खान कहा जाता है। इतना ही नहीं उन्होंने 90 के दशक में इतनी बेहतरीन फिल्में दी है कि आज तक लोग उनकी फिल्मों को देखने के लिए उत्साहित रहते हैं। इतना ही नहीं उनके रोमांस करने का अंदाज भी लोगों को खूब पसंद आया। लेकिन आपको बता दें कि नब्बे के दशक में एक फिल्म आई जिसने पूरे बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। जी हां, हम 'दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे' फिल्म की बात कर रहे हैं। इस फिल्म में पूजा रूपारेल को बाल कलाकार की भूमिका निभाते हुए देखा गया था। जिसमें उन्होंने छुटकी यानी कि राजेश्वरी सिंह का किरदार निभाया था
DDLJ में छुटकी के किरदार से बटोरी सुर्खियां
जानकारी के लिए आपको बता दें कि फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे' में मशहूर अभिनेत्री काजोल की छोटी बहन छुटकी का किरदार निभाने वाली पूजा रूपारेल इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई है। इतना ही नहीं फिल्म में भी उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी। लेकिन फिल्म में मिश्र राजेश्वरी उर्फ छुटकी का किरदार निभाकर हर किसी का दिल जीतने वाली पूजा अब काफी ज्यादा बड़ी हो चुकी है। इतना ही नहीं उनका लुक भी पूरी तरीके से बदल चुका है। जैकी श्रॉफ की फिल्म किंग अंकल से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर सुर्खियां बटोरने वाली पूजा अब काफी बोल्ड हो चुकी है।
सोनाक्षी सिन्हा से है गहरा नाता
पूजा को सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव देखा जाता है। इतना ही नहीं वह अब एक एक्टर के साथ-साथ सिंगर और स्टैंड अप कॉमेडियन भी बन चुकी है। लेकिन बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि सोनाक्षी सिन्हा से उनका एक खास कनेक्शन है। दरअसल सोनाक्षी सिन्हा उनकी कजिन बहन है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि पूजा और सोनाक्षी की मां आपस में बहने मानी जाती है। बता दें कि पूजा ने अपनी पढ़ाई मुंबई से पूरी की और साइकोलॉजी से मास्टर्स की डिग्री हासिल की।
पूजा रूपारेल है मल्टी टैलेंटेड
जानकारी के लिए आपको बता दें कि पूजा रूपारेल जिन्होंने बाल कलाकार का किरदार निभाया। मैं अब छोटी बच्ची नहीं बल्कि 42 साल की हो चुकी है। इतना ही नहीं इंडस्ट्री में उन्होंने काफी लंबा वक्त बिताया। वह काफी मल्टी टैलेंटेड है और सिंगिंग के साथ-साथ कॉमेडियन भी है। इतना ही नहीं वह एक स्क्रिप्ट राइटर भी है। बता दें कि पूजा ने आई कीडो मार्शल आर्ट्स में भी ट्रेनिंग ली हुई है। लेकिन अब वह प्रोफेशनल तौर पर बच्चों को आई कीडो मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग भी दिया करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications