22 साल...ऐसी केमेस्ट्री कि बन गया इतिहास..आज भी सबके फेवरिट
22 साल पहले आज ही के दिन दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे रिलीज हुई थी जिसे दर्शकों का लगातार प्यार मिल रहा है और यह बॉलीवुड की सबसे रोमांटिक फिल्मों में से एक गिनी जाती हैआदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 20 अक्टूबर 1995 को रिलीज हुई थी और इसने दुनिया पर राज़ किया।
इस फिल्म से शाहरूख- काजोल जहां सुपरस्टार बने। वहीं, इनकी शाहरूख- काजोल, करण जौहर की दोस्ती भी गहराती गई। यहां हम आपके लिए डीडीएलजे की कुछ ऐसी तस्वीरें लाए हैं, जो आपने फिल्म में नहीं देखी है। काजोल की मस्ती, शाहरूख की दोस्ती.. सब है यहां।

डीडीएलजे ने बॉक्स ऑफिस पर भी रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड कायम किया है। इतना ही नहीं बल्कि यह 1000 हफ्तो तक सिनेमाघर में चलने वाली बॉलीवु़ड फिल्म भी है। शाहरुख खान और काजोल की इस फिल्म के दौरान ऐसी दोस्ती हुई कि आज तक ये कायम है।
फिल्म से जुड़ी कई मजेदार यादें हैं और हम आज फिल्म के सेट की कुछ तस्वीरें लेकर आए हैं जिसे देखकर आप भी मुस्कुरा उठेंगे। देखिए तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications