दाऊद इब्राहिम और बॉलीवुड कनेक्शन- तस्वीरों को लेकर मुसीबत में फंसे सलमान खान से लेकर अनिल कपूर
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के कोरोना पॉजिटिव की खबरें सुर्खियों में है। दावा है कि दाऊद और उसकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव हैं और करांची के अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि दाऊद के भाई ने इससे इंकार किया है। दाऊद पर 993 के मुंबई सीरियल बम ब्लास्ट समेत कई आरोप हैं। उस पर बॉलीवुड की फिल्मों की फंडिंग करने और क्रिकेट में सट्टेबाजी का सिंडिकेट चलाने का भी आरोप है।
दाऊद का बॉलीवुड से तगड़ा कनेक्शन रहा है। 90 के दशक में अंडरवर्ल्ड के साथ कनेक्शन को लेकर बॉलीवुड सितारे को काफी मुसीबत का सामना करना पड़ा था। दाऊद के संबंध में कभी बॉलीवुड सितारों के साथ दोस्ती तो कभी धमकी और मौत की खबरें आती रही थीं।

कुछ बॉलीवुड कलाकारों की तस्वीर भी सामने आई थी, जहां वो अंडरवर्ल्ड डॉन के साथ दिख रहे हैं। वहीं, कुछ एक्ट्रेस के साथ दाऊद की लव स्टोरी की खबरों ने सबको हैरान कर दिया था। सलमान खान से लेकर अनिल कपूर, सभी तस्वीरों की वजह से मुश्किल में फंस चुके हैं।
सलमान खान- कैटरीना कैफ की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, परफेक्ट कैमिस्ट्री- VIDEO


Click it and Unblock the Notifications











