दाऊद इब्राहिम का रहा बॉलीवुड पर राज, अब बेटी की खूबसूरती कर रही माधुरी-कैटरीना को फेल

Dawood Ibrahim Daughter: दाऊद इब्राहिम को साल 1993 के बम धमाका का मास्टरमाइंड कहा जाता है।सालों से भारत उसकी तलाश कर रहा है। बताया जाता है कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में छुपा हुआ है। इसी के अलावा खबरों के अनुसार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई दाऊद इब्राहिम की सहायता कर रही है।
दाऊद इब्राहिम का रहा बॉलीवुड पर दबदबा
लेकिन एक वक्त हुआ करता था जब दाऊद इब्राहिम का बॉलीवुड इंडस्ट्री पर दबदबा हुआ करता था।गुलशन कुमार की मौत के पीछे भी दाऊद इब्राहिम का ही हाथ बताया जाता है। दाऊद इब्राहिम के साथ में बॉलीवुड की कई हसीनाओं का अफेयर भी रहा। लेकिन बॉलीवुड पर दबदबा बना चुके दाऊद इब्राहिम की बड़ी बेटी माहरूख की तस्वीर इन दिनों काफी वायरल हो रही है।
दाऊद इब्राहिम का परिवार
दरअसल दाऊद इब्राहिम की पत्नी का नाम महजबी उर्फ जुबीना जरीना बताया जाता है। दाऊद इब्राहिम के बेटे का नाम मोइन इब्राहिम और उनकी बड़ी बेटी का नाम मोहरुख है। दाऊद की एक छोटी बेटी भी है जिसका नाम माहरीन है। माहरुख की शादी पाकिस्तान के एक क्रिकेटर जावेद मियांदाद के बेटे जुनैद मियांदाद के साथ में हुई है।
भारी-भरकम गहने पहने नज़र आई माहरुख
जुनैद और माहरुख का निकाह साल 2006 में हुआ। इसी साल माहरुख का वलीमा दुबई के ग्रैंड हयात होटल में हुआ। शादी के वक्त माहरुख की कुछ तस्वीरें सामने आई और सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। तस्वीर में देखा जा सकता है कि वह ऊपर से लेकर नीचे तक गहनों से लदी हुई नजर आ रही है। खबरों के अनुसरण जुनैद और माहरुख एक लग्जरियस लाइफ जीते हैं। इसी के अलावा दाऊद इब्राहिम ने अपनी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा बेटी और दामाद के नाम किया है।


Click it and Unblock the Notifications













