रामायण के हनुमान: परदे पर ब्रह्मचारी, रियल लाइफ में रचाई दो शादियां, साथ में रखे अफेयर
Dara Singh Hanuman In Ramayan: दारा सिंह का नाम सुनते ही लोगों के मन में सबसे पहले 'रामायण' के हनुमान जी की छवि आती है। मजबूत शरीर, बुलंद आवाज और दमदार अभिनय से उन्होंने हनुमान के किरदार को ऐसा निभाया कि आज भी लोग उन्हें उसी रूप में याद करते हैं। इसके अलावा दारा सिंह अपने समय के बड़े पहलवान भी थे, जिनसे मुकाबला करना आसान नहीं था।

लेकिन जितनी सादगी और त्याग उन्होंने परदे पर दिखाया, असल जिंदगी में उनकी कहानी उससे काफी अलग थी। उनकी निजी जिंदगी में प्यार, रिश्ते और दो शादियों की बातें भी जुड़ी रहीं।
मुमताज से जुड़ा नाम
दारा सिंह का नाम कभी मशहूर अभिनेत्री मुमताज के साथ भी जुड़ा था। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म 'फौलाद' के दौरान हुई थी। उस वक्त कोई भी बड़ी अभिनेत्री एक पहलवान के साथ काम करने को तैयार नहीं थी। ऐसे में मुमताज अपनी बहन के साथ फिल्म के सेट पर आईं।
दारा सिंह को मुमताज पहली नजर में ही पसंद आ गईं और उन्होंने उन्हें अपनी फिल्म में ले लिया। दोनों की जोड़ी दर्शकों को खूब अच्छी लगी। खास बात यह थी कि मुमताज की बहन की शादी दारा सिंह के भाई एसएस रंधावा से हुई थी, इसलिए दोनों का मिलना-जुलना बढ़ता गया। धीरे-धीरे उनके प्यार की चर्चा होने लगी।
करियर के कारण बढ़ी दूरी
दारा सिंह और मुमताज ने साथ में कई फिल्में कीं। लेकिन समय के साथ मुमताज बड़ी स्टार बन गईं और उनका ज्यादातर वक्त काम में ही गुजरने लगा। इसी वजह से दोनों के बीच दूरियां आने लगीं और आखिरकार उनका रिश्ता खत्म हो गया।
दारा सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा भी था कि बॉलीवुड ने मुमताज को उनसे दूर कर दिया।
दारा सिंह की शादियां
दारा सिंह ने जिंदगी में दो शादियां की थीं। उनकी पहली शादी बहुत कम उम्र में हो गई थी। जब वह सिर्फ 14 साल के थे, तभी उनकी शादी बचनो कौर से हो गई थी, जो उनसे उम्र में बड़ी थीं। कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए और दारा सिंह कम उम्र में ही पिता बन गए थे।
इसके बाद साल 1961 में उन्होंने सुरजीत कौर से दूसरी शादी की। इस शादी से उनके छह बच्चे हुए-तीन बेटे और तीन बेटियां। इस तरह दारा सिंह सिर्फ परदे के हनुमान ही नहीं थे, बल्कि उनकी असल जिंदगी में भी कई उतार-चढ़ाव और दिलचस्प किस्से जुड़े हुए थे।


Click it and Unblock the Notifications
















