..................... Danube group founder rizwan sajan he worked street vendor and now know his networth - Hindi Filmibeat

दूध बेचते बेचते 1800 करोड़ का मालिक बना ये शख्स, आगे पीछे घूमती हैं दीपिका पादुकोण

Rizwan Sajan

रिजवान साजन जब सिर्फ 16 साल के थे तो उनके पिता का निधन हो गया। उन पर पूरे परिवार की जिम्मेदारी पड़ गई और उन्होंने गलियों में घूम-घूम कर छोटी-मोटी चीज बेचना शुरू कर दिया। उन्होंने किताबों से लेकर स्टेशनरी का सामान बेचना शुरू किया। शाम में ज्यादा कमाई करने के लिए घर-घर में दूध पहुंचना शुरू कर दिया था और उनके चाचा की सहायता से उन्हें 18 साल की उम्र में कुवैत में एक नौकरी मिली। दरअसल यह बात साल 1981 की है। जहां पर उन्हें 18000 रुपए सेल्स ट्रेनी के रूप में सैलरी मिला करती थी।

कुवैत में 8 सालों तक की नौकरी

जब 8 साल तक कुवैत में रिजवान ने काम किया तो प्रमोशन सेल्स मैनेजर की पोस्ट पर वह पहुंच गए। लेकिन साल 1990 में सद्दाम हुसैन के कुवैत पर हमला कर देने के बाद में रिजवान की जिंदगी पूरी तरीके से बदल गई। खाड़ी युद्ध शुरू हुआ और वह मुंबई वापस लौट आए। यहां पर उन्होंने नौकरी की तलाश शुरू की। जब उनको दुबई में एक नौकरी के बारे में पता चला तो यह काम ब्रोकरेज के धंधे से जुड़ा हुआ था। बता दे की कंपनी बिल्डिंग मटेरियल के साथ-साथ कई तरीके के और बिजनेस में काम करती थी। लेकिन बाद में बिजनेस को रिजवान ने अच्छे से समझा और नौकरी छोड़ दी। इसके बाद बिल्डिंग मटेरियल की अपनी कंपनी शुरू करने का फैसला लिया और Danube खड़ा किया।

पिता के जाने के बाद दर-दर की खाई ठोकरें

जानकारी के लिए आपको बता दें कि रिजवान ने गल्फ न्यूज को एक इंटरव्यू दिया और उसमें कहा कि चीजें बहुत ही ज्यादा मुश्किल थी। मेरे पिता स्टील कंपनी में एक सुपरवाइजर हुआ करते थे और हर महीने उन्हें ₹7000 मिलते थे। इतने पैसों में घर चलाने में काफी समस्याएं आती थी और स्कूल की फीस के साथ घर चलाना बहुत मुश्किल हो जाता था। इसीलिए पिता का साया सर से उठ जाने के बाद में स्थिति की कल्पना उनके की जा सकती है। लेकिन रिजवान ने इसके बावजूद हार नहीं मानी और आज फर्श से अर्श पर पहुंचने का एक सटीक उदाहरण बन चुके हैं।

1.2 बिलियन डॉलर का खड़ा किया बिज़नेस

साल 1993 में रिजवान ने Danube ग्रुप को बनाया और एक बेहतरीन कंपनी के रूप में खड़ा किया। लेकिन आपको बता दें कि साल 2019 में खबरों के अनुसार रिजवान की कंपनी Danube ग्रुप की कमाई 1.2 बिलियन डॉलर आंकी गई थी। आज के वक्त में वह दुबई रियल एस्टेट मार्केट के एक जाने-माने बिजनेसमैन बन चुके हैं।

Read more about: rizwan sajan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X