पाकिस्तान में भी खूब है अर्जुन मलाइका जैसे जोड़ियां, एक कपल में तो है 16 साल का फासला

एक कहावत तो आपने सुनी होगी कि प्यार और जंग में सब जायज है. लेकिन आपको बता दें कि ऐसा ही कुछ आजकल फिल्मी सितारों के बीच में देखने को मिल रहा है. जहां पर प्यार में उम्र का फासला देखा नहीं जा रहा है. बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई सारे सितारे हैं जिन्होंने उम्र का फैसला देखे बगैर अपने प्यार को तवज्जो दी. लेकिन आज हम आपको ऐसे ही कुछ पाकिस्तानी सितारों के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने प्यार में उम्र को ना देखते हुए. अपनी मोहब्बत को मुकम्मल किया.
दानिश तैमूर और आयजा खान
पाकिस्तान के जाने-माने सेलिब्रिटी दानिश तैमूर और आयज़ा खान ने साल 2014 में निकाह किया था. बता दें कि उन्होंने शादी से पहले एक दूसरे को 7 साल तक डेट किया. इतना ही नहीं दानिश, आयज़ा से उम्र में 8 साल बड़े हैं. दोनों को एक दूसरे से ऑनलाइन प्यार हुआ और अब दोनों दो बच्चों के माता-पिता भी बन चुके हैं.
साराह खान और फलक शब्बीर
पाकिस्तान के फेमस सेलिब्रिटीज साराह खान और फलक शब्बीर काफी ज्यादा सुर्खियों में रहते हैं. बता दें कि दोनों ने एक दूसरे को कुछ टाइम डेट करने के बाद में साल 2020 में निकाह कर लिया था. दोनों के बीच में 6 साल की उम्र का फैसला है और वह दोनों ही साल 2021 मेंबेटी के माता-पिता बन गए.
गोहर मुमताज और अनुम अहमद
जल बैंड के लीड सिंगर कहे जाने वाले गौहर मुमताज ने 35 साल की उम्र में पाकिस्तानी एक्ट्रेस अनुम अहमद के साथ में शादी रचाई. बता दें कि दोनों साल 2016 में एक दूसरे के साथ बंधन में बंद गए थे. एक्ट्रेस शादी के समय 26 साल की थी और दोनों के बीच में 9 साल का फासला है.
बाबर खान और बिस्मा खान
बाबर खान ने मशहूर अभिनेत्री सना खान के साथ में शादी की जिनका एक रोड एक्सीडेंट में देहांत हो गया. पत्नी की मृत्यु के बाद में बाबर कुछ वक्त तक डिप्रेशन में चले गए. इसके बाद में उन्होंने साल 2015 में अपनी ही कजिन बिस्मा खान के साथ में निकाह कर लिया. उसे समय बाबर की उम्र 28 साल की थी और बिस्मा की उम्र 18 साल की थी. दोनों में 10 साल का फासला है और दोनों अब दो बच्चों के माता-पिता भी बन चुके हैं.
सैयद नूर और साइमा नूर
पाकिस्तानी फिल्म मेकर सैयद नूर अपनी पत्नी रुखसाना से तलाक लेने के बाद में साइमा नूर से मिले. दोनों ने शादी रचा ली और किसी को भी नहीं बताया. बाद में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान साल 2007 में समा ने इस बात की घोषणा की की उन्होंने सैयद नूर के साथ में 2005 में शादी कर ली थी. दोनों के बीच में 16 साल की उम्र का फासला है.


Click it and Unblock the Notifications











