Birthday Special : अंडर -19 क्रिकेट टीम का कप्तान रह चुके हैं ‘दंगल’ स्टार अपारशक्ति खुराना

Aparshakti Khurana Ayushmann Khurrana

अपने बड़े भाई आयुष्मान खुराना की तरह अपारशक्ति खुराना भी टैलेंटेड एक्टर हैं। अपनी पहली फिल्म से ही अपारशक्ति ने 'दंगल' मचा दिया था। अपारशक्ति खुराना 18 नवंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। अपारशक्ति खुराना का जन्म 18 नवंबर को चंडीगढ़ में हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी शुरुआती पढ़ाई चंडीगढ़ में ही हुई थी। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के आईआईएमसी से मास कम्यूनिकेशन का कोर्स किया। अपारशक्ति ने अपने शुरुआती कॅरियर में रेडियो और वीडियो जॉकी के तौर पर काम किया। इसके बाद उन्होंने फिल्मों का रुख किया और बॉलीवुड में अपने दम पर अपनी खास पहचान बनायी हुई। सोशल मीडिया पर अपारशक्ति को भाभी ताहिरा कश्यप ने उनके बर्थडे पर विश करते हुए 'सबका फेवरेट' लिखा है।

आइए बर्थडे स्पेशल में अपारशक्ति खुराना से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें आपको बताते हैं :

आधी रात को खाने पड़े पिताजी से तमाचे :

आधी रात को खाने पड़े पिताजी से तमाचे :

अपारशक्ति खुराना जब 8वीं में पढ़ते थे, उस समय उन्हें रात में जागकर फोन पर बात करने की लत लग गयी थी। ऐसे ही एक दिन जब वह फोन पर बात कर रहे थे, तो उनके पिता उठे। उनके पिता ने देखा कि कॉर्डलेस फोन तो ऑन है लेकिन फोन कहीं दिखाई नहीं दे रहा है, तो बैटरी बचाने के लिए वह उसे ढूंढने लगे। उधर सर्दी की रात में रजाई में दुबक कर सोये अपारशक्ति को भी अहसास हो गया कि उनके पापा जागे हुए हैं। उन्होंने अपने दोस्त से कहा, "कोई पास में है, होल्ड करो।" अपारशक्ति को लगा कि उनके पापा कमरे में आएंगे और उन्हें सोता देखकर वापस चले जाएंगे। लेकिन बात उस समय बिगड़ गई जब अपारशक्ति के पिता ने एकदम से रजाई हटा दी और फोन से चिपके अपने बेटे को देख लिया। फिर क्या था, एक जोरदार तमाचा अपारशक्ति के गालों पर पड़ा और आवाज आयी, "अभी सो जाओ। कल सुबह आगे बात होगी"।

गर्लफ्रेंड के घर भी पकड़े जाने से बाल-बाल बचे :

गर्लफ्रेंड के घर भी पकड़े जाने से बाल-बाल बचे :

कॉलेज के दिनों में एक बार अपारशक्ति खुराना अपनी गर्लफ्रेंड के घर गये हुए थे। उस समय उसके घर में कोई नहीं था। लेकिन तभी अचानक उनकी गर्लफ्रेंड के दादा आ धमके। फिर क्या था, अपारशक्ति दीवार फांदकर बाहर भागे और गेट के पास रखी अपनी बाइक उठाकर नौ-दो ग्यारह हो गये। इन किस्सों को याद करके अपारशक्ति आज भी हंसते हैं।

रह चुके हैं अंडर-19 क्रिकेट टीम के कप्तान :

रह चुके हैं अंडर-19 क्रिकेट टीम के कप्तान :

अपने स्कूल और कॉलेज के दिनों में अपारशक्ति खुराना काफी अच्छा क्रिकेट खेलते थे। अपारशक्ति के काफी कम फैंस को ही इस बारे में पता होगा कि वह हरियाणा की अंडर-19 टीम के कप्तान भी रह चुके थे। अपारशक्ति की गिनती अपनी टीम के बेहतरीन क्रिकेटरों में होती थी। लेकिन बाद में अपारशक्ति ने अपनी लाइन चेंज की और वह पहली आरजे-वीजे बने और बाद में एक्टर बन गये।

इन फिल्मों में कर चुके हैं शानदार काम :

इन फिल्मों में कर चुके हैं शानदार काम :

अपारशक्ति खुराना ने बॉलीवुड में फिल्म 'दंगल' से डेब्यू किया था। उन्होंने इस फिल्म में गीता-बबीता के चचेरे भाई ओंकार सिंह फोगाट की भूमिका निभाई थी। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के बाद अपारशक्ति को पीछे मुड़कर देखने की जरूरत नहीं महसूस हुई। उन्होंने अब तक कई फिल्मों 'लुकाछिपी', 'स्त्री', 'पति पत्नी और वो', 'हम दो हमारे दो', 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया', 'बाला' जैसी फिल्मों में शानदार काम किया है। हाल ही में अपारशक्ति खुराना फिल्म 'धोखा : राउंड डी कॉर्नर' में नजर आए थे।

खुद को आज भी बच्चा मानते हैं अपारशक्ति :

खुद को आज भी बच्चा मानते हैं अपारशक्ति :

अपारशक्ति खुराना बचपन में इतने शरारती थे कि उन्हें अक्सर उनके पिता से थप्पड़ खाना पड़ता था। बचपन में अपारशक्ति को होमवर्क करने का मन नहीं करता था। वह अक्सर बाहर घूमने चले जाया करते थे। हालांकि छोटे होने का उन्हें फायदा मिलता और उनकी मां हमेशा उनका सपोर्ट करती थी। उनकी कई शरारतों को वह छुपा भी लिया करती थी। अपारशक्ति कहते हैं, "मेरे अंदर आज भी बचपना जिंदा है और मैं चाहता हूं कि यह बचपना मेरे अंदर हमेशा बना रहे"।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X