मीनाक्षी शेषाद्री की बेटी ने खूबसूरती में मां को भी छोड़ा पीछे, सादगी ने लूटा लोगों का दिल, देखें फोटोज

Meenakshi Seshadri Daughter Kendra Mysore: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सारी हसीनाएं ऐसी आई है जिन्होंने अपनी एक्टिंग के अलावा खूबसूरती को लेकर भी लाखों लोगों के दिलों पर राज किया है। आज हम ऐसे ही एक अभिनेत्री के बारे में बात करने वाले हैं। हम आज शहंशाह और दामिनी जैसी बॉलीवुड फिल्मों में अपनी अदाकारी से लोगों को दीवाना बना देने वाली एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्री की बेटी को लेकर बात करने वाले हैं।
मीनाक्षी शेषाद्री अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी खूबसूरती को लेकर भी इंडस्ट्री में राज करती नजर आई थी। लेकिन अब वह अपनी बेटी की खूबसूरती और सादगी भरे अंदाज को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है। मीनाक्षी शेषाद्री की बेटी बॉलीवुड की ग्लैमरस अभिनेत्रियों को भी टक्कर देने में आगे हैं। साथ ही साथ उनके सादगी भरे अंदाज को देख हर कोई दीवाना हो गया है।
दरअसल दामिनी के नाम से मशहूर मीनाक्षी शेषाद्री की बेटी का नाम केंड्रा मैसोर है। केंड्रा मैसोर बिल्कुल अपनी मां मीनाक्षी की तरह बेहद ही खूबसूरत है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर इस वक्त उनकी एक तस्वीर तेजी से वायरल होती हुई नजर आ रही है। केंड्रा मैसोर की इस तस्वीर में मीनाक्षी शेषाद्री की झलक देखने को मिल रही है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि वह काफी सिंपल नजर आ रही है।
केंड्रा मैसोर कि इस तस्वीर में सांप देखा जा सकता है कि व्हाइट स्ट्रैप वाली स्टनिंग ड्रेस पहने हुए वह नजर आ रही है। उन्होंने अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए व्हाइट कलर के लॉन्ग ब्लाउज पहने हुए हैं और चेहरे पर उनकी प्यारी सी मुस्कान देख हर किसी के दिल की धड़कन तेज होती जा रही है। साथ ही साथ लोग भी इस तस्वीर पर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए नजर आ रहे हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि मीनाक्षी शेषाद्रि ने साल 1995 में अमेरिका के एक इन्वेस्टमेंट बैंकर हरीश मैसोर के साथ में शादी की थी और फिल्म इंडस्ट्री से ब्रेक ले लिया था। इसके बाद वह अमेरिका जाकर शिफ्ट हो गई और अपनी फैमिली के साथ खुशी-खुशी अपना जीवन बिता रही है। बता दे कि मीनाक्षी शेषाद्रि को 'हीरो' फिल्म से पापुलैरिटी हासिल हुई थी और इसमें उनके साथ जैकी श्रॉफ नजर आए थे।


Click it and Unblock the Notifications











