पहले पति पर लगाए गंभीर आरोप, 40 की उम्र में की दूसरी शादी, बनी 3 बच्चों की मां

Dalljiet kaur, shaleen bhanot

टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री दलजीत कौर 41 साल की हो चुकी है। वह अपने पति निखिल पटेल के साथ केन्या में जाकर शिफ्ट हो चुकी हैं। बता दे कि उन्होंने निखिल के साथ में दूसरी शादी रचाई है। शादी के बाद में उनका पहला जन्मदिन है। लेकिन आपको बता दें कि दलजीत कौर ने पहली शादी मशहूर एक्टर शालीन भनोट के साथ में की। दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया और शादी की थी। बाद मेंसाल 2014 में उनके बेटे का जन्म हुआ। लेकिन उसके कुछ वक्त के बाद ही दोनों में लड़ाई होना शुरू हो गया।

दलजीत ने शालीन पर लगाए गंभीर आरोप

दलजीत कौर ने साल 2015 में शालीन भनोट के खिलाफ तलाक का केस फाइल कर दिया था और उन पर घरेलू हिंसा के भी गंभीर आरोप लगा दिए थे। एक्ट्रेस ने शालीन भनोट को एग्रेसिव नेचर का बता दिया था और तलाक होने के बाद उनके बेटे जडन की कस्टडी भी दलजीत ने ही ले ली थी। दलजीत कौर ने शालीन भनोट से अलग हो जाने के बाद में अपने बेटे की अकेले ही परवरिश की थी।

ऐसे हुई दलजीत-निखिल की मुलाक़ात

अगर हम दलजीत कौर और उनके पति निखिल की मुलाकात की बात करें तो आपको बता दें कि उनका मिलना एक बड़ा दोस्तों की पार्टी में हुआ। एक्ट्रेस ने शादी से पहले यह भी बताया था कि निखिल पटेल ने उनको काठमांडू में शादी के लिए प्रपोज किया। यहां तक की उन्होंने अपने रोमांटिक प्रपोज वीडियो को भी अपने फैन्स के साथ में साझा किया था।

केन्या जाकर शिफ्ट हुईं दलजीत

जानकारी के लिए आपको बता दें कि दलजीत कौर के दूसरे पति निखिल पटेल लंदन में रहते हैं और बिजनेस के चलते वह देश विदेश में भी घुमा करते हैं। वह अपने ऑफिस के काम के चलते महीना एक ही देश में बिता देते हैं। शादी के तुरंत बाद ही वह केन्या जाकर शिफ्ट हो गए थे। दलजीत कौर भी उनके साथ में वहां पर जाकर शिफ्ट हो गई और अब खुशी-खुशी दोनों अपना जीवन बिता रहे हैं।

3 बच्चों की मां बनी दलजीत कौर

इसी के अलावा आपको बता दें कि निखिल पटेल की भी यह दूसरी शादी है और पहली शादी से उनको दो बेटियां हैं। दलजीत कौर को पहली शादी से एक बेटा है। इसी के चलते दलजीत कौर दूसरी शादी के बाद में तीन बच्चों की मां बन चुकी है। शादी के बाद दलजीत कौर ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि उनकी दोनों बेटियों के साथ में उनकी काफी अच्छी बॉन्डिंग है। वह दोनों बेटियों को बराबर प्यार करती है और उनके साथ में हमेशा दोस्ताना व्यवहार करती हैं। इन दिनों वह किसी भी प्रोजेक्ट में हिस्सा नहीं बनी हुई है।

More from Filmibeat

Read more about: dalljiet kaur shaleen bhanot
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X