..................... Dalljiet Kaur lifestyle has changed after her second marriage and she is following a strict diet - Hindi Filmibeat

दूसरी शादी करते ही विदेश चली गई थी ये हसीना, महीने भर बाद ही हो गई है ऐसी लाइफ

Dalljiet Kaur

दलजीत कौर टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्रियों में शुमार हैं और आपको बता दें कि इन दिनों वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुई हैं. उन्होंने अपनी पहली शादी शालीन भनोट के साथ की थी लेकिन यह शादी कुछ खास चल नहीं पाई और दोनों का एक बेटा भी है. लेकिन अब कुछ वक्त पहले दलजीत कौर ने यूके बेस्ट बिजनेसमैन निखिल पटेल के साथ में दूसरी शादी रचाई. दोनों ने बेहद ही धूमधाम तरीके से शादी की और अब एक्ट्रेस अपने पति के साथ में नैरोबी में शिफ्ट हो चुकी है.

दलजीत कौर का नैरोबी जाकर बदल गया है पूरा शेड्यूल

दलजीत कौर ने टीवी इंडस्ट्री में कई सारे मशहूर सीरियल किए हैं. इतना ही नहीं उनकी एक्टिंग भी दर्शकों को खूब पसंद आई है. लेकिन अब वह अपनी निजी जिंदगी में काफी ज्यादा व्यस्त नजर आती है। दरअसल आपको बता दें कि दूसरी शादी करने के बाद में दलजीत कौर नैरोबी में जाकर शिफ्ट हो गई है और वहां पर जाने के बाद में उनका पूरा शेड्यूल चेंज हो चुका है.

दलजीत कौर कर रही है स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो

जानकारी के लिए आपको बता दें कि दलजीत कौर का एक यूट्यूब व्लॉग है जहां से उन्होंने अपनी लाइफ स्टाइल को अपने फैंस के साथ में शेयर किया. साथ ही एक्ट्रेस ने बताया कि विदेश में रहकर वह अपने पूरे कामकाज और परिवार के साथ साथ पति को भी कैसे संभाल रही हैं. एक्ट्रेस बताती हैं कि शादी के वक्त वह थोड़ी सी चबी लगने लगी थी. जिस वजह से अब वह स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करेंगी.

दलजीत कौर ने किया खुलासा पति के वजह से हुई थी मोटी

दलजीत कौर ने इस बात का खुलासा किया कि वह अपने दूसरे पति निखिल पटेल की वजह से मोटी नजर आ रही थी क्योंकि उन्होंने यह कहा था कि खूब खाओ और अच्छे से इंजॉय करो. लेकिन अब दलजीत कौर बताती है कि वह 8 महीने की एक स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो कर रही हैं. खाना और पीना सब डाइटिंग के हिसाब से ही बह कर रही हैं.

दलजीत कौर ने खुद के घर में किया पेंट

व्लॉग में दलजीत कौर ने अपने फैन्स को अपना घर भी दिखाया और इतना ही नहीं यह भी बताया कि किस तरीके से उन्होंने अपने खुद के घर को पेंट किया है. एक्ट्रेस ने यह बताया कि उन्होंने अपने घर के लिविंग रूम की एक दीवार को खुद ही पेंट किया. इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि वह शादी के बाद में सिर्फ घर ही नहीं बल्कि बाहर का भी काम देख रही है और हाल ही में उनका एक नैरोबी भी में इवेंट भी है.

दलजीत कौर ने निखिल पटेल के साथ रचाई दूसरी शादी

दलजीत कौर ने मशहूर बिजनेसमैन निखिल पटेल से मार्च 2023 में शादी की थी. इससे पहले उन्होंने शालीन भनोट के साथ शादी की लेकिन दोनों ने 2015 में अपने रास्ते अलग कर लिए थे. साथ ही साथ शालीन भनोट और दलजीत कौर का बेटा भी एक्ट्रेस के साथ ही रहता है और अब वह नैरोबी में अपनी मां के साथ ही रहता है.

Read more about: dalljiet kaur
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X