जब Jaya Prada ने इस अभिनेता को इंटिमेट सीन के दौरान जड़ा था थप्पड़, सालों बाद एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दलिप ताहिल ने अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज किया है। लेकिन एक समय पर एक्टर को लेकर ऐसी अफवाह आई थी कि जयाप्रदा ने एक इंटिमेट सूट के दौरान उनका थप्पड़ मार दिया था। इस अफवाह को लेकर तरह-तरह की बातें बनाई जा रही थी। लेकिन अब खुद एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता ने इस अफवाह पर चुप्पी थोड़ी है और बताया है कि उन्होंने कभी भी जया प्रदा के साथ में काम नहीं किया।
जयाप्रदा की बहुत इज्जत करते हैं दलिप ताहिल
दरअसल, सिद्धार्थ कानन के एक इंटरव्यू के दौरान दलिप ताहिल ने बताया कि जब उन्होंने ऐसी खबरों को पढ़ा तो काफी हैरान रह गए। एक्टर ने आगे कहा कि "जब मैं ऐसी खबरें पड़ी तो मैं हैरान हुआ। मैं जयाप्रदा जी की बहुत इज्जत करता हूं और वह खूबसूरत एक्ट्रेस है। लेकिन मैं तो बस यही सोच रहा था कि वह कौन सी फिल्म थी। अगर कोई बता सके कि यह कौन सी फिल्म थी तो मैं जानना चाहूंगा। लेकिन मुझे पता है कि मैं उनके साथ में कभी स्क्रीन शेयर की ही नहीं है। मैंने उनके साथ किसी भी फिल्में काम नहीं किया है।"
सालों बाद एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
थप्पड़ वाली अफवाह को लेकर दलिप ताहिल ने कहा कि वह औरतों की काफी इज्जत करते हैं और हमेशा उनके लिए खड़े रहने की हिम्मत रखते हैं। इसीलिए एक्टर ने इस पर कहा था कि "मैं हमेशा एक सम्मानजनक स्थान बनाने की कोशिश की है। मैं हमेशा से ही सब चीजों के खिलाफ रहा हूं और यहां तक कि मैं सीमा पार करने के बजाय फिल्म छोड़ने तक की धमकी दे डाली है।"
अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का अनुभव किया शेयर
दलिप ताहिल ने इसी इंटरव्यू के दौरान अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का अपना एक्सपीरियंस शेयर किया। उन्होंने बताया कि अमिताभ बच्चन को देखते ही वह अपने डायलॉग भूल गए थे। दलिप ताहिल ने कहा कि "हम बांद्रा में अंबेडकर रोड पर शूट कर रहे थे और वह मेरा पहला कमर्शियल फिल्म का सीन था। इस सीन में मुझे विलेन गैंग का एक सदस्य का किरदार निभाना था। जो दाढ़ी बनवा रहा होता है और अचानक से बच्चन साहब आ जाते हैं। इसके बाद चाकू छीन कर उसे मेरे गले के पास रख दिया जाता है।"
बिग बी को देख एक्टर भूल गए थे डायलॉग
दलिप ताहिल ने आगे यह भी कहा कि "जब मैं सेट पर इंतजार कर रहा था तो अचानक से पीछे से मुझे आवाज आई। हाय, मैं मिस्टर अमिताभ बच्चन हूं। वैसे ही मुझे बीमार जैसा महसूस होने लग गया। थिएटर में मेरी बैकग्राउंड के वजह से मुझे ऐसा लगा कि मैं इस सीन को संभाल सकता हूं, लेकिन जब मैं कमर्शियल सिन को शूट करने के लिए उनके सामने खड़ा होने लगा तो सब एकदम से गड़बड़ हो गया। मैं अपनी लाइन भूल गया।"
जब अमिताभ बच्चन ने एक्टर को दी थी सलाह
जानकारी के लिए आपको बता दें कि दलिप ताहिल ने यह भी बताया था कि जब अमिताभ बच्चन ने इस बात को नोटिस किया तो उन्होंने एक्टर को समझा दिया था। अमिताभ बच्चन ने उनसे कहा था कि "रिलैक्स, चिंता मत करो। अच्छे से समय लो। तुमको जो भी करने की आवश्यकता है वही करो। ऐसे मत सोचो कि यह मैं हूं जो तुम्हारे सामने खड़ा हुआ हूं। जैसे आप चाहते हो, वैसे ही सीन को शूट करो।"


Click it and Unblock the Notifications











