छह साल की डेजी ईरानी से गार्डियन ने ही किया था रेप, बेल्ट से करता था पिटाई, एक्ट्रेस को मां से हो गई थी नफरत

अक्सर बॉलीवुड सितारे अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। आज हम आपको चक्र चंद भरी दुनिया में एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने अपनी जिंदगी के ऐसे राज खोल दिए जिसको सुन हर कोई दंग रह गया था। दरअसल हम फेमस कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान की आंटी डेज़ी ईरानी की बात कर रहे हैं।
बता दे कि डेज़ी ईरानी ने साल 1950 में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं की एक्ट्रेस ने बताया था कि बचपन में वह रेप का शिकार हो गई थी। उन्होंने मुंबई मिरर को इंटरव्यू दिया और बताया कि वह 6 साल की थी। जब उनके साथ एक शख्स ने गलत काम किया। वह शख्स और कोई नहीं बल्कि उनका केयरटेकर था।
डेज़ी ईरानी ने इस पर कहा कि "जिस इंसान ने मेरा रेप किया वह मेरा गार्जियन था। जब मैं चेन्नई में फिल्म हम पंछी एक डाल के की शूटिंग के लिए गई तो वह मेरे साथ आया। एक रात को होटल रूम में उसने मेरे साथ में हिंसा कर दी। पहले उसने मुझे बेल्ट से मारा और धमकी दी कि अगर मैं किसी से कुछ भी कह दिया तो वह मेरी जान ले लेगा।"
डेजी ईरानी ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि "अब वह इंसान इस दुनिया में नहीं है। उसका नाम नजर था और वह जोहरबाई अंबालेवाली के रिलेशन में भी था। फिल्म इंडस्ट्री में उसके काफी कॉन्टैक्ट थे। मेरी मां मुझे स्टार बनना चाहती थी और मैं मराठी फिल्म से डेब्यू किया। आज भी मेरे जहन में वह इंसिडेंट बसा हुआ है। आज भी मुझे वो दर्द और उसका बेल्ट से मुझे पीटना याद आता है। उसके अगली सुबह में बिल्कुल नॉर्मल होकर सेट पर गई। जैसे कि कुछ हुआ ही ना हो। मैं अपनी मां को बताने की हिम्मत नहीं कर पा रही थी।"
डेज़ी ईरानी ने बताया कि उनकी मां को इस पूरे हाथ से के बारे में 10 साल बाद किसी और से पता चला। उन्होंने कुछ भी नहीं किया। डेजी ने बताया कि वह पूरी शिद्दत से मुझे स्टार बनना चाहती थी और मैं 15 साल की थी जब कहीं से उन्हें रेप के हाथ से को लेकर पता चला। तब उन्होंने मुझसे आकर पूछा कि क्या यह सच है? तब मैंने उन्हें बताया तो वह काफी शर्मिंदा हुई। उन्होंने मुझसे माफी मांगी और वह पल बेहद दुख देने वाला था।


Click it and Unblock the Notifications












