Dahaad एक्टर अंकुर वर्मा को 600-700 ऑडिशन देने के बाद मिला था काम; खुद बताई आपबीती!

Ankur Verma: टीवी एक्टर अंकुर वर्मा को हाल ही में 'दहाड़' ओटीटी वेब सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा के अपोजिट देखा गया था, ने हाल ही में इंटरव्यू में बताया कि कैसे पहला टीवी शो मिलने से पहले उन्हें 600 से 700 बार ऑडिशन देना पड़ा था, तब जाकर उन्हें कोई काम मिला था।
600 से 700 ऑडिशन देने पड़े
अंकुर वर्मा ने 2018 में अपनी पढ़ाई पूरी कर एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने की ठानी थी। दिल्ली में ही स्टेज प्ले करने के कुछ समय बाद अंकुर शर्मा अपना एक्टिंग करियर बनाने के लिए मुंबई शिफ्ट हो गए। इसके बाद उनके कुछ दोस्तों के जरिए उन्हें मुंबई शहर में ऑडिशन और आगे के प्रोसेस में मदद मिली। लेकिन टीवी शो में काम करने से पहले उन्हें 600 से 700 ऑडिशन देने पड़े।
300 से 400 ऑडिशन समझ आई टीवी की दुनिया
थिएटर और कैमरा दोनों ही एक-दूसरे से बिल्कुल अलग होते हैं। ऐसे में उन्हें टीवी की दुनिया को समझने में Ankur Verma को भी टाइम लगा। 300 से 400 ऑडिशन के बाद अंकुर वर्मा को टीवी की दुनिया की असल जानकारी हुई। अपने पुराने दिनों को याद कर अंकुर वर्मा बताते हैं, बेशक, डेली सोप में उन्हें लीड रोल मिला लेकिन इससे पहले कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी।
इन फिल्मों और टीवी शो में आ चुके हैं अंकुर वर्मा
अंकुर वर्मा को परिणीति, जमुनापार, हसीना, हमको तुमसे हो गया है प्यार क्या करें, सुहानी सी एक लड़की और संकट मोचन महाबली जैसे टीवी और फिल्मों में काम मिल चुका है। लेकिन हाल ही में दहाड़ में आना अंकुर के लिए कोई किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं था।
शॉर्टलिस्ट होने पर होते थे खुश
अंकुर ने अपने करियर के शुरुआती दिनों की बात याद करते हुए बताया, जब वे किसी प्रोजेक्ट के लिए शॉर्टलिस्ट भी हो जाते थे तो भी उनके लिए बहुत बड़ी बात होती थी। उन्हें कई बार एज, हाइट और उनके एक्सेंट की वजह से उन्हें रिजेक्शन देखना पड़ता था ।
12 घंटे करते थे काम
उन्होंने बताया, टीवी शो के लिए 12 घंटे से भी ज्यादा काम करते थे। अंकुर को 12 घंटे काम करने में कोई हिचक नहीं होती थी क्योंकि उनके पास 12 घंटे काम करने के अलावा जो 12 घंटे होते थे उसमें वे खाते थे, मेडिटेशन करते थे और योग करते थे। वे लाइफ को बैलेंस करना बहुत अच्छी तरह से जानते हैं तो इसलिए 12 घंटे काम करना उन को खलता नहीं था।
अंकुर वर्मा ने यह भी बताया, टीवी में काम करके आप खुद को पॉलिश करते हैं। आप अपनी गलतियों को सुधार सकते हैं, अपनी बॉडी लैंग्वेज में बदलाव कर सकते हैं। टीवी आप के हुनर को पॉलिश करने का सबसे अच्छा जरिया है। बेशक, यहां पर काम करने का समय अधिक हो सकता है लेकिन जो बैचलर है उनके लिए यहां काम करना बेस्ट है। उन्होंने ये भी बताया कि 12 घंटे के बीच में बहुत ब्रेक मिलते थे तो 7 से 8 घंटे की शूटिंग होती थी बाकी समय हम आराम ही करते थे।


Click it and Unblock the Notifications











