दबंग 3 ट्रेलर - चुलबुल पांडे का स्वागत इन धमाकेदार Demands के साथ
सलमान खान स्टारर दबंग 3 का ट्रेलर आज रिलीज़ होने जा रहा है और फैन्स को इस ट्रेलर से काफी ज़्यादा उम्मीदें हैं। और अब जैसे जैसे ट्रेलर लॉन्च का समय नज़दीक आ रहा है, फैन्स ने धमाकेदार डिमांड्स रखना शुरू कर दी है जो उन्हें ट्रेलर में चाहिए।
दरअसल, सलमान खान की दबंग 3 का इंतज़ार काफी सालों से हो रहा है। और अब जब ये इंतज़ार खत्म हो रहा है तो फैन्स का उत्साह खत्म नहीं हो पा रहा है। इसलिए फैन्स बता रहे हैं कि दबंग 3 के ट्रेलर से उन्हें क्या क्या उम्मीदे हैं।
अब देखना है कि सलमान खान अपने दबंग 3 ट्रेलर के साथ फैन्स की इन उम्मीदों पर खरा उतरते हैं या नहीं। ट्रेलर लॉन्च की तैयारी पूरी हो चुकी है जो दिल्ली, हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलुरू, मुंबई सहित 9 शहरों में होने वाला है।
इस दौरान, सलमान खान के फैन्स चुलबुल पांडे की वर्दी में नज़र आने वाले हैं और सलमान खान को सरप्राइज़ देने वाले हैं। तो अब बस अब हर कोई तैयार है चुलबुल पांडे के स्वागत के लिए।


Click it and Unblock the Notifications