इनकी 'जोड़ी' है कमाल की..जब रहें साथ तभी बन जाए बात..CUTE..
आज रक्षाबंधन है। यानि की भाई और बहन का पवित्र त्यौहार, जिसमें बहनें अपने भाई के हाथ पर राखी बांधकर मंगल की कामना करती हैं। ऐसे में हम यहां आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी भाई-बहन की जोड़ी ने बॉलीवुड में खूब धमाका किया है।
आज इनकी अलग अलग पहचान जरूर है, लेकिन इनका प्यार और अपनापन हमें समय समय पर दिखता रहता है।हम उन स्टार्स की बात कर रहे हैं जो बॉलीवुड में एक बाद एक खूब नाम कमाए और बस छा गए। सैफ अली खान- सोहा हो या रणबीर- करीना, इन भाई बहनों ने बॉलीवुड में जबरदस्त सफलता पाई है।
[करीना इस 'कारनामे' में सबसे आगे..देखते रह गए सब और ये हुए 'छूमंतर'..]
वहीं, कई बार आप इन्हें एक दूसरे की टांग खिंचते भी देख लेगें। करण जौहर के शो कॉफी विद करण में जहां करीना ने रणबीर की खूब हंसी उड़ाई थी, वहीं फराह खान और साजिद भी अपनी जिंदादिली के लिए काफी पॉपुलर हैं।
जब भी ये स्टार्स साथ दिखते सिर्फ मस्ती करते और एक दूसरे के साथ इंज्वॉय करते ही दिखते हैं। इनकी जोड़ी को हर कोई पसंद करता है और फिल्मों में साथ देखना भी चाहते हैं। फिलहाल आप भी डालिए इन कमाल धमाल भाई बहनों की जोड़ी पर एक नजर।


Click it and Unblock the Notifications