सलमान खान के 'सुपर शर्मा' की सुपरक्यूट तस्वीरें!
सलमान खान के भांजे और अर्पिता खान और आयुष शर्मा के बेटे अहिल फिलहाल एक महीने के हैं लेकिन उनकी क्यूट तस्वीरें किसी का भी दिन बनाने के लिए काफी हैं।सलमान खान भी अक्सर अहिल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।
पिछले दिनों भी सलमान खान ने अहिल की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी।कभी नानी के साथ तो कभी मासी की गोद में अहिल हमेशा आराम फरमाते नजर आते हैं। छोटे से बेटे की तस्वीरें अर्पिता और आयुष भी हमेशा शेयर करते रहते हैं।
[CLEAR Hai.. ये बनेंगी बॉलीवुड की नंबर 1 एक्ट्रेस.. क्यूट एंट ग्लैमरस]
इसलिए हम सलमान के इस नन्हें से भांजे 'सुपर शर्मा' जिस नाम से उनके मामू उन्हें बुलाते हैं कि उनकी कुछ चुनिंदा तस्वीरें लाए हैं। आयुष भी अक्सर अहिल की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। वैसे आपको बता दें कि आयुष शर्मा भी इन दिनों जिमिंग और फोटोशूट में व्यस्त हैं।
ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही सलमान खान आयुष शर्मा को भी लांच कर सकते हैं। खैर हम बात कर रहे हैं क्यूट से अहिल की और आप देखिए उनकी कुछ क्यूट तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications