कौन हैं विराट कोहली की बहन, खूबसूरती में अनुष्का शर्मा से नहीं हैं कम, जानें कैसे हैं ननद-भाभी के रिश्ते

Virat Kohli, Bhawna Kohli Dhingra

भारत के मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली इन दिनों काफी चर्चा का विषय बने हुए हैं। वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। कभी तो विराट कोहली अपनी बेटी वामिका तो कभी पत्नी अनुष्का शर्मा को लेकर भी सुर्खियों का विषय बने रहते हैं। लेकिन आज हम आपको विराट कोहली की बहन के बारे में बताने वाले हैं। विराट कोहली की बहन का नाम भावना कोहली ढींगरा है।

विराट कोहली का सपोर्ट सिस्टम है उनकी बहन भावना

विराट कोहली हमेशा से ही क्रिकेट में दिलचस्पी रखते हैं और आपको बता दें कि अपने स्कूल के दिनों से खेलने आ रहे हैं। अगर उनकी बहन भावना की बात की जाए तो वह अपने भाई का हमेशा सपोर्ट सिस्टम बन कर रही। भावना कोहली दिल्ली के रहने वाली है और उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा हंसराज मॉडर्न स्कूल से पूरी की। इसके बाद में दौलत राम कॉलेज से उन्होंने ग्रेजुएट किया।

भावना की बिजनेसमैन संजय ढींगरा के साथ में हुई है शादी

विराट कोहली की बहन यानी की भावना की शादी मशहूर बिजनेसमैन संजय ढींगरा के साथ में हुई है।उन दोनों के बच्चे हैं जिनका नाम महक और आयुष है। खबरों के अनुसार भावना कोहली, विराट कोहली के ब्रांड वन8 सिलेक्ट की एक मुख्य सदस्य भी मानी जाती हैं। भावना भी अपनी भाभी अनुष्का शर्मा के साथ में काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं।

अनुष्का शर्मा के साथ भावना का है काफी अच्छा रिश्ता

यहां तक की आपको बता दें की भावना ने अपनी भाभी यानी कि अनुष्का शर्मा का शादी के बाद में परिवार में आधिकारिक तौर पर भी स्वागत किया और यह भी कहा था कि आखिरकार अनुष्का का परिवार में स्वागत हो चुका है। भावना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है और अक्सर विराट और उनके भाई विकास कोहली के साथ में अपने बचपन की तस्वीरों को शेयर करती रहती हैं।

विराट के शतक बनाने पर भावना ने दी बधाई

अगर हम विराट कोहली की बात करें तो आपको बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ विश्व कप 2023 मैच के बाद में जब उन्होंने शतक बनाया तो भावना कोहली ने अपने भाई की खूब प्रशंसा की थी। भावना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि "गर्व एक छोटा शब्द होता है, आप ऐसा करने के लिए ही पैदा हुए हो, आपकी कड़ी मेहनत और इस खेल के प्रति जुनून नहीं यह करके दिखाया है। मुझे पता है कि एक परिवार के तौर पर हम आपकी उपलब्धियां को देखने के लिए इससे ज्यादा भाग्यशाली नहीं है। भगवान आपको आशीर्वाद दे।"

More from Filmibeat

Read more about: virat kohli
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X