सारा तेंदुलकर नहीं बल्कि बॉलीवुड की इस हसीना पर अपना दिल हार बैठे हैं क्रिकेटर शुभमन गिल, खुद खोला राज

भारत के पॉपुलर क्रिकेटर शुभमन गिल इन दिनों काफी सुर्खियों में है। उनके क्रिकेट और स्मार्टनेस को लेकर हर कोई दीवाना है। वर्ल्ड कप 2023 में उनके बल्लेबाजी ने कई रिकॉर्ड बनाए। 8 सितंबर 1999 को पंजाब में उनका जन्म हुआ। शुभ्मन गिल अपने पिता का सपना पूरा करना चाहते हैं और इसीलिए उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया। वह सबसे कम उम्र के क्रिकेटर और सबसे तेज भारतीय क्रिकेटर बन चुके हैं।
सारा तेंदुलकर के साथ है शुभमन की डेटिंग की खबरें
जानकारी के लिए आपको बता दें की सबसे पहले साल 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैच उन्होंने खेल। सोशल मीडिया पर भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग बन गई है। फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं। इन दिनों उनका नाम सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के साथ में जोड़ा जा रहा है। दोनों को कई बार कॉफी और डिनर डेट पर जाते हुए देखा जा चुका है। कई बार तो सारा और शुभमन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। जिसके चलते दोनों की डेटिंग की खबरें और भी ज्यादा जोर पकड़ने लगी। हालांकि दोनों की तरफ से ही इस पर कोई भी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।
सारा अली खान के साथ भी जुड़ा नाम
लेकिन सारा तेंदुलकर के अलावा क्रिकेटर शुभमन गिल का बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान के साथ में भी नाम जुडा। उनको एक बार एयरपोर्ट पर साथ में देखा जा चुका है। लेकिन कॉफी विद करण में सारा अली खान ने इस बात को साफ कर दिया कि उन्होंने गलत सारा को चेज किया। मैं वो सारा नहीं हूं। बाद में फिर से शुभमन और सचिन तेंदुलकर की बेटी की डेटिंग की खबरें सामने आने लगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शुभमन गिल की बॉलीवुड क्रश कौन है?
कौन है शुभमन की बॉलीवुड क्रश?
दरअसल क्रिकेटर शुभमन से उनके बॉलीवुड क्रश का नाम पूछा गया। न्यूज़ 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक क्रिकेटर सवाल का जवाब देते हुए थोड़ा सा झिझक रहे थे। लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि उन्हें रश्मिका मंदाना पर क्रश है। इससे पहले शुभमन गिल ने सारा के साथ डेटिंग के बारे में भी संकेत दे दिया था। सोनम बाजवा के साथ एक शो के वक्त उनसे बॉलीवुड में सबसे फिट अभिनेत्री का नाम पूछा गया। तो उन्होंने सारा अली खान का नाम लिया। जब सोनम ने यह पूछा कि आप सारा अली खान को डेट कर रहे हो तो उन्होंने जवाब दिया कि ऐसा हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications