पापा के ऑटो ड्राइवर होने से लेकर हीरोइन से अफेयर तक की कहानी? इस क्रिकेटर ने ऐसे लिखी खुद की किस्मत!

Mohammed Siraj

Mohammed Siraj Unknown Facts- इंग्लैंड और इंडिया के बीच हो रही एंडरसन-तेंदुलकर टेस्ट सीरीज को भारत ने शानदार तरीक से खत्म किया है। आखिरी मुकाबला जीतकर इंडिया ने सीरीज 2-2 से बराबर कर ली और ट्रॉफी इंग्लैंड के साथ साझा की।

इस सीरीज के बहुत से हीरो हैं लेकिन आखिरी मैच में जो काम मोहम्मद सिराज ने किया है वो काबिले तारीफ है और सोशल मीडिया पर उनको खूब वाहवाही मिल रही है। टीम इंडिया की जीत के इस हीरो को लेकर कई ऐसे अनकहे राज हैं जो कि कोई नहीं जानता है। क्या आप जानते हैं कि सिराज किस गरीबी से आए हैं और इस तरह से टीम इंडिया के स्ट्राइकर बॉलर बने हैं।

ऑटो चलाते थे पिता

हैदराबाद के मोहम्मद सिराज का बचपन काफी गरीबी में गुजरा है क्योंकि उनके पिता जिनका नाम मिर्जा मोहम्मद गौस है वो एक ऑटो ड्राइवर थे और उसी से परिवार का पेट पालते थे। सिराज का एक भाई भी है जो कि पढ़ाई करता था। अपने खेल के दमपर मोहम्मद सिराज को लगातार पहचान मिलती चली गई और टीम इंडिया तक का सफर उन्होने तय किया। उनके इस सफर को आसान करने में थोड़ा बहुत हाथ विराट कोहली का भी है।

एक्ट्रेस के साथ अफेयर?

कुछ समय पहले मोहम्मद सिराज का नाम बिग बॉस फेम एक्ट्रेस माहिरा शर्मा के साथ जुड़ा था। दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया था। हालांकि पहले माहिरा इसपर कुछ भी कहने से बचती थीं लेकिन बाद में उन्होने इसको अफवाह बताते हुए इंकार कर दिया। माहिरा का कहना था कि सिराज के साथ उनका ऐसा कोई रिश्ता नहीं है। इसके बाद उनका नाम आशा भोसले की नातिन जनाई भोसले से जोड़ा गया लेकिन दोनों बहन भाई का रिश्ता साझा करते हैं।

बन गए डीएसपी

मोहम्मद सिराज को तेलंगाना सरकार ने काफी सम्मान दिया है और 11 अक्तूबर 2024 को उनको हैदराबाद का डीएसपी बनाया गया था। फिलहाल सिराज लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं और मैच विनर बनकर सामने आ रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: mohammed siraj
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X