इस क्रिकेटर के चक्कर में बिनब्याहे प्रेंग्नेट हुई बॉलीवुड एक्ट्रेस, बेटी को जन्म देकर CA से रचाई शादी
बॉलीवुड अभिनेत्री नीना गुप्ता इन दिनों अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के काफी शानदार फेज को इंजॉय कर रही हैं। प्रोफेशनली जहां नीना एक से बढ़कर एक शानदार हिट दे रही हैं तो वहीं र्सनल स्पेस में वो अब नानी बन चुकी हैं और फैमिली के साथ काफी खुश हैं। हालांकि यहां तक पहुंचना नीना के लिए जरा भी आसान नही रही है।

साल 1989 में जब नीना गुप्ता को पता चला कि वह मां बनने वाली हैं, तो उन्हें बहुत खुशी हुई। लेकिन साथ ही उन्हें यह भी एहसास था कि आगे का रास्ता आसान नहीं होगा। उस समय वह शादीशुदा नहीं थीं और बच्चे के पिता वेस्टइंडीज के मशहूर क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स थे।
नीना ने बताया कि प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर पहले तो वह खुश हो गईं, लेकिन कोई भी फैसला लेने से पहले वह विवियन से बात करना चाहती थीं। जब उन्होंने विवियन को फोन कर यह बात बताई, तो विवियन ने उनका पूरा साथ दिया। इससे नीना को अपने फैसले पर भरोसा मिला।
नीना ने अपनी किताब में लिखा है कि उनकी मुलाकात विवियन रिचर्ड्स से एक डिनर के दौरान हुई थी। दोनों की अच्छी दोस्ती हो गई, लेकिन कुछ समय बाद बात बंद हो गई। फिर दोनों की मुलाकात दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई और इसके बाद वे एक-दूसरे के करीब आ गए। विवियन के अपने देश लौटने के बाद नीना को पता चला कि वह प्रेग्नेंट हैं।
जब लोगों को इस बारे में पता चला तो किसी ने अबॉर्शन कराने की सलाह दी, तो किसी ने अकेले बच्चे को पालने की मुश्किलों के बारे में बताया। नीना ने सबकी बातें सुनीं, लेकिन जब वह अकेली थीं, तो उन्होंने अपने दिल की सुनी। उन्हें महसूस हुआ कि वह इस बच्चे को जन्म देना चाहती हैं।
नीना ने विवियन से साफ पूछा कि क्या उन्हें इस फैसले से कोई दिक्कत है। विवियन ने खुशी जताई और कहा कि वह उनके फैसले के साथ हैं। इससे नीना को बहुत राहत मिली।
मसाबा के जन्म के बाद विवियन रिचर्ड्स ने जितना हो सका, उतना जिम्मेदारी निभाई। हालांकि वह शादीशुदा थे और दोनों अलग-अलग देशों में रहते थे, इसलिए उनका रिश्ता आसान नहीं रहा। नीना ने बताया कि उनका रिश्ता कुछ सालों तक चला, जिसमें अच्छे और बुरे दोनों तरह के पल शामिल थे।


Click it and Unblock the Notifications
















