Viral PICS: सलमान खान की गर्लफ्रैंड.. Ex हसबैंड के साथ.. ना ही देंखे तो अच्छा है!
सलमान खान- लूलिया वंतूर के शादी की खबरें काफी समय से सुर्खियां बटोर रही हैं। खबरों ने तेजी उस वक्त पकड़ ली, जब प्रीती जिंटा के वेडिंग रिसेप्शन में सलमान- लूलिया के साथ नजर आए। इसी के साथ यह अफवाह, सच्ची खबर में तब्दील हो गई।
सूत्रों की मानें तो सलमान खान इस साल दिसंबर में लूलिया वंतूर के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हम्मम.. हमें पता है इस खबर से लाखों- करोड़ों लड़कियों का दिल टूट जाएगा। लेकिन साथ ही सलमान फैंस के लिए एक खुशी का पल भी होगा।
OUCH.. ये एक्ट्रेस नहीं चाहतीं कि सलमान खान की शादी हो.. लेकिन क्यों!

बहरहाल, अब जब लूलिया का नाम सलमान खान के साथ जुड़ने वाला है। कोई शक नहीं कि पॉपुलैरिटी मिलनी तो जरूरी है। बता दें, लूलिया एक रोमानियन मॉडल हैं। सलमान खान इनसे फिल्म जय हो की शूटिंग के दरमियां मिले थे और दोनों में दोस्ती हो गई।
लूलिया वंतूर की एक शादी पहले भी हो चुकी है। ग्रैमी नॉमिनेटेड म्यूजिक प्रोड्यूसर Marius Moga के साथ लूलिया की शादी हुई थी। यहां हम दोनों की कई तस्वीरें भी लाएं हैं, जो आजकल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications