बिग बॉस के घर में नहीं जीत पाए ट्रॉफी लेकिन इन एक्टर्स को इंडस्ट्री में मिल गयी लोकप्रियता

बिग बॉस का सीजन 16 शुरू हुए कई महीना चुका है। लगभग हर रोज बिग बॉस से जुड़ी कोई ना कोई खबर सुर्खियों में रहती है। शो का विनर कौन होगा, इस बात का पता चलने में अभी काफी देर है। हर सीजन में शो का विनर तो कोई एक ही होता है। हर सीजन में कई ऐसे कंटेस्टेंट होते हैं जिनका नाम विनर की ट्रॉफी पर नहीं लिखा जाता है लेकिन बिग बॉस की वजह से इंडस्ट्री में इन्हें काफी ज्यादा लोकप्रियता मिल जाती है। इनमें से कोई सीरियल्स और ओटीटी तो कोई फिल्मी पर्दे पर अपना नाम कमा रहा है।
आइए आपको बिग बॉस के कुछ ऐसे नॉन विनर्स के बारे में बताते हैं जो इंडस्ट्री में कर रहे हैं अच्छा काम

हिना खान :
हिना खान जब बिग बॉस के घर में गयी तब वह संस्कारी बहु 'अक्षरा' का इमेज लेकर गयी थी। लेकिन जब वह बिग बॉस के घर से बाहर निकली तो अपनी संस्कारी बहू वाली इमेज को पूरी तरह से तोड़ चुकी थी। इसी का नतीजा हुआ कि हिना को कोमोलिका जैसे किरदार में दर्शकों ने सिर-आंखों पर बैठाया। हिना खान बिग बॉस की विनर तो नहीं बन सकी लेकिन इस शो से मिली शोहरत की बदौलत वह कांस फिल्म फेस्टिवल तक पहुंच गयी।

शहनाज गिल :
शहनाज बिग बॉस की ट्रॉफी से कुछ कदम दूर ही रह गयी थी। लेकिन इससे शहनाज के कॅरियर पर कोई असर नहीं पड़ा। शहनाज गिल का नाम आज दुनिया भर में फैल चुका है और बिग बॉस के हाथ से इंकार नहीं किया जा सकता है। शहनाज दिलजीत दोसांझ के साथ फिल्म 'हौसला रख' में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वह सलमान खान के साथ भी एक फिल्म में नजर आने वाली हैं।

नोरा फतेही :
नोरा फतेही बिग बॉस के घर में पहुंची तो प्रिंस नरूला के साथ उनकी नजदीकियों की चर्चाएं होने लगी। हालांकि कुछ समय बाद नोरा शो से एलिमिनेट हो गयी और प्रिंस नरुला की युविका चौधरी संग जोड़ी बन गयी। बिग बॉस के घर से निकलकर नोरा फिल्म इंडस्ट्री में स्टार बन गयी। नोरा भी डांस शो 'झलक दिखला जा' में जज की भूमिका निभा रही हैं, जहां वह कभी कंटेस्टेंट के तौर पर पहुंची थी।

निशांत भट्ट :
पेशे से कोरियोग्राफर निशांत भट्ट ने बिग बॉस के घर में काफी धमाल मचाया था। निशांत भट्ट का फनी और दोस्ती वाला नेचर शो में काफी पसंद किया गया था। निशांत 'झलक दिखला जा' में भी नजर आ चुके हैं। निशांत भट्ट बिग बॉस जीतने में असफल रहे।

करिश्मा तन्ना :
करिश्मा तन्ना बिग बॉस के घर के उन कंटेस्टेंट में से एक हैं, जिन्होंने बिग बॉस जीता तो नहीं लेकिन हां, अपनी स्ट्रांग पर्सनैलिटी की वजह से शो में अपनी उपस्थिति जरूर दर्ज करवा दी थी। इस शो से बाहर निकलकर करिश्मा ने हाल में ही शादी कर ली। इसके अलावा वह रणबीर कपूर स्टारर फिल्म संजू में भी नजर आ चुकी हैं।

असीम रियाज :
असीम रियाज बिग बॉस की ट्रॉफी पर अपना नाम दर्ज करवाने में नाकामयाब रहे लेकिन वह रनर अप जरूर रहे। बिग बॉस के घर में असीम ने साबित कर दिया था कि वह कितने काबिल कलाकार हैं। बिग बॉस के घर से निकलने के बाद असीम रियाज ने कई हिट एलबम दिये।


Click it and Unblock the Notifications











