#HitYaFlop: बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्म....नहीं टिकी तो बिक जाएगी!
संजय लीला भंसाली की पद्मावती बहुत ही बड़े स्तर पर बन रही है। अगर सूत्रों की मानें तो बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्म बन रही है। लेकिन जितनी बार फिल्म के सेट को जलाया और तोड़ा जा चुका है अब डर लग रहा है।
बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्म बन रही है। अगर सूत्रों की मानें तो संजय लीला भंसाली स्टारर पद्मावती लगभग 190 करोड़ के बजट पर बनी रही है। इसमें से 170 करोड़ फिल्म के लिए और 20 करोड़ पब्लिसिटी के लिए रखा जा रहा है।
लेकिन इतने बड़े प्रोजेक्ट की हालत काफी खराब चल रही है। तीन बार संजय लीला भंसाली के सेट को नुकसान पहुंचाया जा चुका है। कभी जलाया गया और कभी सेट को तोड़ दिया गया। ऐसे में ना चाहते हुए भी फिल्म में रूकावट आ गई।

फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और माना जा रहा है कि अब धीरे धीरे फिल्म का बजट औऱ ज़्यादा बढ़ जाएगा। पर चिंता की बात ये है कि इतनी कंट्रोवर्सी और भारी बजट के बाद अब क्या फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिक पाएगी?
क्योंकि अगर पद्मावती बॉक्स ऑफिस पर नहीं टिकी तो ये अपने निर्माता के लिए भारी नुकसानदेह डील साबित होगी। हालांकि संजय लीला भंसाली पर लोगों को भरोसा हमेशा रहता है। कि कुछ नहीं तो देखने लायक फिल्म तो मिलेगी।
गौरतलब है कि फिल्म में पद्मावती का किरदार दीपिका पादुकोण निभा रही हैं जबकि उनके पति शाहिद कपूर राजा रतन सिंह की भूमिका में दिखेंगे। वहीं रणवीर सिंह फिल्म के निगेटिव लीड होंगे और अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाएंगे।
जानिए बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications











