कोरोना वायरस ओमीक्रान का बड़ा खतरा, एक साथ 20 सेलेब्स कोरोना वायरस पॅाजिटिव, देखिए LIST
कोरोना वायरस के बीच देश में लगातार नए मामले सामने आ रहे हैं। ओमीक्रान के केस भी लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसे में एंटरटेनमेंट की दुनिया भी इससे पीछे नहीं है। बैक टू बैक लगातार कोरोना वायरस के कई नए मामले सामने आए हैं। जहां पर बीते 6 से 7 दिनों के भीतर लगातार कई सेलेब्स ने इंस्टाग्राम के जरिए यह जानकारी दी है कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।
अभी तक एंटरटेनमेंट 18 से अधिक ऐसे स्टार्स हैं जो कि कोरोना वायरस से पीड़ित हो चुके हैं। सबसे पहले बात की जाए तो करीना कपूर खान ने अपने कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी दी।

इसके बाद अमृता अरोड़ा और संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने भी खुद को कोरोना की चपेट होने की पुष्टी की। बताया गया है कि यह तीनों करण जौहर की पार्टी में गई थीं। जिसके बाद कोरोना की लहर में आ गईं।

अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, रिया कपूर, करण बुलानी
अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला कपूर भी एक साथ कोरोना वायरस से पॅाजिटिव हो गए। दोनों घर में ही आइसोलेशन में चले गए। अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर ने भी इस बात की जानकारी दी कि वह और उनके पति करण बुलानी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।

अर्जुन बिजलानी , नकुल मेहता का परिवार
टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी ने भी यह बताया कि कोरोना ने उन्हें अपने चपेट में ले लिया है। बड़े अच्छे लगते हैं फेम नकुल मेहता भी कोरोना वायरस से बच नहीं पाए। हाल ही में इसकी जानकारी मिली कि नकुल मेहता की पत्नी और 11 महीने का बेटा भी कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में एडमिट हो गया।

नोरा फतेही, जॅान अब्राहम, प्रिया, रणवीर शौरी
नोरा फतेही भी लगातार अपने म्यूजिक वीडियो का प्रमोशन कर रही थीं। इस बीच उन्होंने बताया कि वह कई दिनों से बिस्तर से उठ नहीं पा रही हैं। डॅाक्टरों की निगरानी में हैं। कोरोना वायरस से पीड़ित हैं। बॅालीवुड एक्टर रणवीर शौरी ने भी बताया कि उनका बेटा और वह कोरोना संक्रमित हो गए हैं। जॅान अब्राहम ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बोला कि एक शख्स के संपर्क में आने से वह और उनकी पत्नी प्रिया कोरोना वायरस से बच नहीं पाए हैं।

प्रेम चोपड़ा,उमा चोपड़ा,मृणाल ठाकुर,एकता कपूर
बॅालीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी उमा चोपड़ा का कोविड टेस्ट पॅाजिटिव आया और दोनों को अस्पताल में एडमिट कराया गया। जर्सी का प्रमोशन करने के बीच एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर भी खुद को कोरोना का शिकार होने से बचा नहीं पाईं। फिल्म और टीवी निर्माता एकता कपूर ने भी कहा कि वह कोविड-19 को आने से रोक नहीं पाई और कोरोना संक्रमित हो गईं।

सोनू निगम, एरिका फर्नांडिस और दृष्टि धामी
टीवी एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस और दृष्टि धामी भी हाल ही में कोरोना पॅाजिटिव हुई हैं। सोनू निगम का पूरा परिवार दुबई में कोरोना का शिकार हो गया है। निर्देशक राहुल रवैल भी कोविड पॅाजिटिव हो गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











