बॅालीवुड में फूटा कोरोना बम, अर्जुन कपूर के साथ 7 सेलेब्स कोरोना पॅाजिटीव, ओमीक्रान का खतरा !
साल 2022 के आगाज से पहले एक बार फिर से कोरोना वायरस अपना जाल फैलाया जा रहा है। एक बार फिर से कोरोना के मामले में देश और मुंबई में बढ़ रहे हैं। इसी वजह से नए साल के जश्न में भारी भीड़ को जुटाने की सरकार ने अनुमति नहीं दी है। बॅालीवुड में भी कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। दिसंबर महीने में भी बैक टू बैक 6 से अधिक स्टार्स कोरोना का शिकार बन गए हैं। लगातार डेल्टा ओमीक्रान के वेरिएंट के नए मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं।
इन सभी स्टार्स के कोरोना वायरस होने की एक वजह यह बताई जा रही है कि यह सभी किसी ना किसी पार्टी का हिस्सा रहे थे। जिसकी वजह कोरोना वायरस फैला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कपूर खानदान में कोरोना का बम फूटा है। जहां पर हाल ही में क्रिसमस के दिन पार्टी रखी गई थी। कपूर परिवार हर साल क्रिसमस की पार्टी रखता है। जिसमें कपूर खानदान के साथ कई करीबी दोस्त लोग शामिल होते हैं।

चलिए फिर बिना देरी किए आपको बताते हैं वो नाम जो कि हाल ही में बैक टू बैक कोरोना का शिकार हुए हैं। जाहिर सी बात है कि कोरोना अपनी दो लहर पार कर चुका है। लगातार सरकार की तरफ से कोरोना से सावधानी लेने की बात की जा रही है। वैक्सीन के दो डोज लेने के बाद भी कोरोना होने का संकट लगातार लोगों पर बना हुआ है।

अर्जुन कपूर दूसरी बार
अर्जुन कपूर को दूसरी बार कोरोना हुआ है। मीडिया रिपोर्ट अनुसार अर्जुन कपूर हाल ही में क्रिसमस पार्टी का हिस्सा बने थे। जिसके बाद अर्जुन कपूर के कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट सामने आयी है। अर्जुन कपूर ने हाल ही में मलाइका अरोड़ा के घर पर हुई क्रिसमस पार्टी का हिस्सा बने थे। जिसके बाद ही उनके कोरोना होने की खबर सामने आयी है। अर्जुन कपूर के संपर्क में आए सभी लोगों का कोरोना टेस्ट किया जाएगा।अर्जुन कपूर अपने घर में ही क्वारंटाइन हैं और इलाज करवा रहे हैंं।

बहन अंशुला कपूर
अर्जुन कपूर के बाद उनकी बहन अंशुला कपूर की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। मिली जानकारी के अनुसार भाई अर्जुन कपूर के संपर्क में आने के बाद अंशुला कपूर का भी कोरोना टेस्ट करवाया गया था। जिसके बाद अंशुला कपूर के कोविड होने की पुष्टि हुई है। अंशुला भी घर पर ही क्वारंटाइन हो गई हैं।

रिया कपूर और करण बुलानी
सोनम कपूर की बहन फिल्ममेकर रिया कपूर और उनके पति करण बुलानी भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। रिया कपूर ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि बहुत सावधान रहने के बाद भी मैं कोरोना पॉजिटिव हो गई हूं। महामारी की यह प्रकृति है। पता नहीं क्यों मेरी या फिर किसी और की निजी सेहत जानकारी खबर और गॉसिप है। यह जानकारी केवल सरकार और मेडिकल विभाग के पास होनी चाहिए। किसी भी गॉसिप साइट्स पर नहीं। किसी की निजता पर हमला करना अजीब है।

रणवीर शौरी
रणवीर शौरी अपने बेटे हारून के साथ गोवा वेकेशन पर गए थे। इसके बाद रणवीर शौरी ने जानकारी दी कि उनका 10 साल का बेटा हाॅलिडे के लिए गोवा गए थे। मुंबई की फ्लाइट फिर से पकड़ने से पहले आरटी-पीसीआर टेस्ट में वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए। हम दोनों में कोई लक्षण नहीं है। आगे की जांच होने तक हमने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। यह लहर असली है।

अर्जुन बिजलानी को कोरोना
तकरीबन 6 दिन पहले टीवी के लोकप्रिय एक्टर अर्जुन बिजलानी के भी कोविड संक्रमित होने की रिपोर्ट सामने आयी। अर्जुन बिजलानी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि कोरोना इस तरह आपके लिए गाना गाता है।आपके चेहरे का यह भाव होता है। जब आपको पता चलता है कि आप कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

नकुल मेहता भी कोरोना का शिकार
7 दिन पहले बड़े अच्छे लगते हैं फेम अभिनेता नकुल मेहता भी कोरोना का शिकार हो गए। नकुल मेहता ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा कि कोरोना को मात दे रहे हैं। नेटफ्लिक्स देख रहे हैं। अली सेठी की आवाज में गानें सुन रहे हैं। गर्म खाना खा रहे हैं।

करीना कपूर खान को भी कोरोना की मार
कुछ दिन पहले करीना कपूर खान को भी कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया था। करीना कपूर खान ने फोटो शेयर कर अपने दोनों बच्चों से दूर रहने का दर्द भी जाहिर किया था। फिलहाल करीना कपूर खान की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आयी है।


Click it and Unblock the Notifications











