कोरोना से फिर एंटरटेंमेंट इंडस्ट्री को भारी नुकसान, बॉलीवुड की 35 फिल्मों पर संकट- करोड़ों रुपये दांव पर!
बॉलीवुड के लिए साल 2021 नई उम्मीद की किरण लेकर आया था। इस साल शुरुआत में लग रहा था कि कोरोना महामारी अलविदा होने वाली है और सिनेमाघरों में बड़े बड़े स्टार्स अपनी फिल्मों के साथ फिर से हाजिर होंगे। इसकी शुरुआत रूही और मुंबई सागा जैसी फिल्मों से हो भी गई। इन्हीं उम्मीद के सहारे बड़ी बड़ी फिल्मों का साल 2021 में ऐलान भी हुआ, लेकिन कुछ ही दिन ये उम्मीदें टूटती हुई दिखाई दीं।
कोरोना का असर पिछले साल से भी भयानक देखने को मिल रहा है। देश में 2 लाख से भी ज्यादा केस आ रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। तमाम उद्योग ठप हो गए हैं। एंटरटेमेंट इंडस्ट्री से को भी भारी नुकसान 2021 में उठाना पड़ सकता है। साल 2021 की शुरुआत में राधे, सत्यमेव जयते, आरआरआर, पृथ्वीराज, शमशेरा जैसे तमाम फिल्मों की रिलीज डेट फाइनल कर दी गई थी।

लेकिन एक बार फिर फिल्में पोस्टपोन हो रही है। लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स ने कोरोना के चलते फिल्म इंडस्ट्री को कितना और कैसे नुकसान हो सकता है इसे लेकर पड़ताल की है।
साल 2020 में मनोरंजन उद्योग को करीब 2000 करोड़ का नुकसान झेले जाने को लेकर तमाम रिपोर्ट्स सामने आईं। अनुमान लगाया गया है कि बॉलीवुड के एक बार फिर करोड़ों रुपये दांव पर लगे हैं।

बिगड़ गया 2021 बॉलीवुड फिल्मों का कैलेंडर
साल 2021 में करीब 35 से भी ज्यादा फिल्मों की रिलीज डेट तय हो गई थी। जिसमें तमाम बड़ी फिल्में भी शामिल हैं। लेकिन कोरोना की दूसरी लहर ने एक बार फिर बॉलीवुड उद्योग को कड़ा नुकसान पहुंचाया है। इससे रिलीज होने वाली ये 35 वाली फिल्मों पर संकट है।

अभी तक 6 बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट टली- पोस्टपोन
कोरोना के प्रकोप को देखते हुए अभी तक हाथी मेरे साथी, चेहरे, सूर्यवंशी, 99, बंटी और बबली 2, थलाइवी, राधे (संभवत:) की रिलीज डेट का पोस्टपोन होना माना जा रहा है। इन फिल्मों के पोस्टपोन होने से ही बॉलीवुड को तगड़ा झटका है।

दांव पर लगे करोड़ों रुपये
बॉलीवुड की करीब 35 फिल्मों पर संकट मंडरा रहा है। अभी तक कई फिल्मों की रिलीज डेट बदल दी गई है तो कुछ को पोस्टपोन कर दिया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो बॉलीवुड को कई हजार करोड़ का नुकसान लग सकता है।

साल 2021 में रिलीज होने वाली बॉलीवुड फिल्मों की पूरी लिस्ट (Movie Release Dates 2021)
26 मार्च 2021 हाथी मेरे साथी
16 अप्रैल 2021 99 सॉन्ग
24 अप्रैल 2021 चेहरे
13 मई 2021 सत्यमेव जयते 2
13 मई 2021 राधे यॉर मोस्ट वॉन्टेड भाई
21 मई 2021 तूफान [डिजिटल रिलीज]
28 मई 2021 बेल बॉटम
04 जून 2021 83
18 जून 2021 झुंड
25 जून 2021 शमशेरा
02 जुलाई 2021 शेरशाह
02 जुलाई 2021 मेजर
09 जुलाई 2021 चंडीगढ़ करे आशिकी
09 जुलाई 2021 14 फेरे

साल 2021 में रिलीज होने वाली बॉलीवुड फिल्मों की पूरी लिस्ट
16 जुलाई 2021 K.G.F - चैप्टर 2
30 जुलाई 2021 गंगूबाई काठियावाड़ी
06 अगस्त 2021 अतरंगी रे
13 अगस्त 2021 अटैक
27 अगस्त 2021 जयेषभाई जोरदार
04 सितंबर 2021 शर्माजी नमकीन वाले
09 सितंबर 2021 लाइगर
10 सितंबर 2021 भूत पुलिस
17 सितंबर 2021 अनेक
24 सितंबर 2021 तड़प
01 अक्टूबर 2021 धाकड़
13 अक्टूबर 2021 RRR आरआरआर

साल 2021 में रिलीज होने वाली बॉलीवुड फिल्मों की पूरी लिस्ट
15 अक्टूबर 2021 मैदान
22 अक्टूबर 2021 लूप लपेटा
05 नवंबर 2021 पृथ्वीराज
05 नवंबर 2021 जर्सी
19 नवंबर 2021 भूल भुलैया
03 दिसंबर 2021 हीरोपंती 2
25 दिसंबर 2021 लाल सिंह चड्ढा
31 दिसंबर 2021 सर्कस
इन 35 फिल्मों में से कुछ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली हैं, कुछ थिएटर्स के लिए फाइनल हुई हैं। कोरोना का प्रकोप कब तक ऐसे ही कहर मचा सकता है, इसका जवाब वैज्ञानिकों के पास भी नहीं है। ऐसे में मालूम पड़ता है कि इस साल को भी कोरोना की बुरी नजर लग गई है।


Click it and Unblock the Notifications











