कंट्रोवर्सी क्वीन सपना चौधरी...कभी शादी की खबर छुपाने तो कभी जहर खाने की वजह से रही सुर्खियों में

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी एक बार फिर से सुर्खियों में छायी हुई है। सपना अपने लटकों-झटकों की वजह से नहीं बल्कि विवादों की वजह से खबरों में ज्यादा बनी रहती हैं। एक पुराने केस में सपना चौधरी ने हाल ही में सरेंडर किया है। यह मामला लखनऊ का है, जहां एक शो होना था लेकिन सपना चौधरी शो के लिए नहीं पहुंची। शो के सारे टिकट बिक चुके थे। ऐसे में जब हंगामा मचा तो शो के ऑर्गेनाइजर ने सपना चौधरी के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया है। हालांकि इस मामले में सपना को कोर्ट से थोड़ी राहत मिली है और कोर्ट ने 30 सितंबर को उन्हें पेश होने का आदेश दिया है। ऐसा पहला मौका नहीं है जब सपना चौधरी का नाम विवादों से जुड़ा हुआ है।

आइए सपना चौधरी से जुड़े कुछ विवादों के बारे में जानते हैं

बेटे के जन्म के बाद शादी की बात आयी सामने :

बेटे के जन्म के बाद शादी की बात आयी सामने :

सपना चौधरी पर अपनी शादी को छुपाने का आरोप लगा था। उनकी और वीर साहू की शादी की खबरें उनके फैंस के सामने उस समय सरप्राइज की तरह सामने आयी थी जब सपना को बेटा हुआ। बेटे के जन्म के बाद सपना से तरह-तरह के सवाल किये जाने लगे थे, जिसके बाद उन्होंने कहा कि परिवार में किसी की मौत के बाद उन्होंने और वीर साहू ने सिंपल तरीके से ही शादी कर ली थी।

बिग बॉस में दिए बयानों की वजह से दर्ज हुई एफआईआर :

बिग बॉस में दिए बयानों की वजह से दर्ज हुई एफआईआर :

सपना चौधरी पर विवादित टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया। बिग बॉस के घर में सपना चौधरी ने अर्शी खान पर गोवा-पुणे स्कैंडल को लेकर विवादित टिप्पणी की थी, जिससे अर्शी खान के फैंस नाराज हो गये थे। अर्शी खान के नाराज फैंस ने सपना चौधरी के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज करवा दी थी। बिग बॉस के घर में सपना चौधरी का दबंग अवतार भी देखने को मिला था।

जातिवाद बढ़ाने का लगा आरोप तो आत्महत्या का किया प्रयास :

जातिवाद बढ़ाने का लगा आरोप तो आत्महत्या का किया प्रयास :

साल 2016 में सपना चौधरी ने एक गाने पर परफॉर्म किया था, जिसमें उन पर जातिवाद को बढ़ाने का आरोप लगाया गया। एक कार्यक्रम के दौरान सपना चौधरी के गाये गाने के बोल में दलितों पर सवाल और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। इस पर आपत्ति जताते हुए हिसार में बहुजन आजाद मोर्चा ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवायी और गुड़गांव में एफआईआर दर्ज हुई। इसके बाद सपना चौधरी को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया। यहां तक कि उनके चरित्र को लेकर भी भद्दी बातें कही गयी। इससे आहत होकर सपना चौधरी ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की।

कॉपीराइट के मामले में मिला लीगल नोटिस :

कॉपीराइट के मामले में मिला लीगल नोटिस :

साल 2018 में अपने एक गाने 'हट जा ताऊ' को लेकर भी सपना चौधरी विवादों में आ चुकी हैं। यह गाना सपना चौधरी पर ही फिल्माया गया था। इस गाने की कॉपीराइट को लेकर हरियाणवी गायक विकास कुमार ने सपना चौधरी को लीगल नोटिस भेजा था। इस नोटिस में सपना चौधरी के अलावा जिम्मी शेरगिल, सुनिधि चौहान समेत 16 अन्य लोगों का भी नाम शामिल था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X