नाम में ही सबकुछ रखा है..कभी ये हटाओ..कभी ये लगाओ!
कहते हैं नाम में क्या रखा है लेकिन बॉलीवुड में तो नाम में ही सबकुछ रखा है। इसके पहले की आप ज्यादा कन्फ्यूज हो हम बता दें कि हम क्या कोई कपूर, बच्चन या खान की बात नहीं कर रहे हैं।
दरअसल जून में ही रीलिज होने वाली फिल्म उड़ता पंजाब में पंजाब में बड़े पैमाने पर होने वाले ड्रग्स की युवाओं में खपत और ड्रग्स तस्करी पर आधारित फिल्म है । बस इतना ही काफी है पंजाब के राजनेताओं और एक्टिव लोगों के लिए हल्ला हंगामा मचाने के लिए।
[फिल्में कम..लेकिन हर फिल्म में अजय देवगन-सलमान जैसे सुपरस्टार!]
दरअसल उस 'बुद्धिजीवी' वर्ग की डिमांड ये है कि फिल्म के नाम में से पंजाब शब्द को हटा दिया जाए।अब पंजाब शब्द ही हट जाए तो सोचिए फिल्म का नाम 'उड़ता' कैसा लगेगा।अब इसपर ये फैसला लिया जाएगा ये तो कुछ दिनों में पता चल जाएगा।
वैसे हम आपको बता दें कि उड़ता पंजाब कोई पहली फिल्म नहीं है जो इस तरह की कंट्रोवर्सी का शिकार हुई है।पहले भी कई और बॉलीवुड फिल्में हैं जिनके नाम को लेकर काफी हो-हल्ला जिसके बाद कई बार नाम बदला गया तो कई बार छोड़ दिया गया। आगे की स्लाइ्स पर आप पढ़िए उन फिल्मों के बारे में जिनके नाम पर भी हो चुकी है ऐसी कंट्रोवर्सी।


Click it and Unblock the Notifications