कभी 17 किस तो कभी बोल्ड सीन..कंट्रोवर्सी ने इन्हें बनाया स्टार!
मल्लिका शेरावत ऐसी स्टार हैं जिन्हें कंट्रोवर्सी ने सुपरस्टार बना दिया। जानिए क्या रही उनके करियर की बड़ी कंट्रोवर्सी।
मल्लिका शेरावत बॉलीवुड की मल्लिका रहीं हैं यह कहना गलत नहीं होगा क्योंकि अपनी मर्ज़ी करते जाना फिर भी खबरों में बने रहना कोई आसान बात नहीं है। हालांकि मल्लिका शेरावत की इन खबरों में बने रहने का एक कारण है उनका कंट्रोवर्सी में बने रहना।
मल्लिका जहां जो करती हैं उसके उस बात से जुड़ी कंट्रोवर्सी उनका इस्तकबाल करती है।आज मल्लिका शेरावत अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। आप भी देखिये विवाद की मल्लिका के कुछ बेहद अजीबोगरीब किस्से और विवाद जिनके कारण वो स्टार बनीं।
डर्टी पॉलिटिक्स के कारण मल्लिका काफी सुर्खियों में रहीं। एक तो यह फिल्म चर्चित भंवरी देवी कांड पर बनी थी दूसरा मल्लिका का तिरंगा लपेट कर बैठ जाना गैर ज़िम्मेदाराना था।

मल्लिका शेरावत ने कुछ बेहद अजीब अंदाज़ में नरेंद्र मोदी के लिए हैप्पी बर्थ डे गाकर भी खूब टीआरपी बटोरी थीं। लोगों को समझ नहीं आया कि इससे उन्हें क्या फायदा हुआ।
मल्लिका शेरावत दरअसल राखी सावंत का अंग्रेजी वर्जन हैं। मल्लिका अपनी दुनिया की सुपरस्टार हैं। काफी टाइम तक तो उन्होंने हॉलीवुड की मोस्ट डिमांडेड अभिनेत्री का शौकिया तमगा भी लगा लिया।
मल्लिका शेरावत ने इमरान हाशमी का करियर बनाने में काफी मदद की है। जिन मर्यादाओं का दोनों ने मिलकर मर्डर में कत्ल किया है वो कोई नहीं कर सकता था। और मल्लिका ही थीं जिन्होंने ऑन स्क्रीन हाशमी को इतना सपोर्ट दिया कि वो सीरियल किसर बन गए।
मल्लिका जैकी चैन की एक फिल्म में पांच मिनट के लिए नज़र आईं थीं जिसको उन्होंने दो साल तक कैश किया। इतना ही वो अजीबोगरीब कपड़ों में कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी पहुंच गईं थीं।
ख्वाहिश में मल्लिका ने 17 किस सीन दिये थे। ऐसे सीन जिनकी कहीं कोई ज़रूरत नहीं थीं। ऊपर से इस फिल्म में मल्लिका ने एक स्टूडेंट का किरदार निभाया था। अब खबरों में रहने के उनके शौक को आप और क्या कहेंगे।
अब यह तो हद थी। सफलता बटोरने के लिए मल्लिका ने सांप के साथ रोमांस करने में भी कोई गुरेज नहीं किया। इस फिल्म ने उन्हें खबरी गलियारों काफी पॉपुलर किया।
मल्लिका अपनी फेवरिट हैं। यह साबित किया उन्होंने अपने स्वयंवर में। मल्लिका शेरावत के इस रियलिटी शो को कई चैनलों ने कॉमेडी सर्कस की जगह चलाकर खूब टीआरपी बटोरी।
फिलहाल तो मल्लिका शेरावत कुछ समय से अपने फ्रेंच ब्वॉयफ्रेंड के साथ अफेयर को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल में खबरें आई थीं कि वो बेबी भी प्लान कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications






