नवजोत सिंह सिद्धू ने होने वाली बहू की ऐसी खूबसूरत तस्वीरें की अपलोड, हसीना को देख मच गया बवाल

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार यानी कि बीते कल को पूरी दुनिया को अपने होने वाली बहू से रूबरू करवा दिया है और इतना ही नहीं उन्होंने ट्विटर के जरिए तस्वीरों को भी साझा किया है. एक ट्वीट करते हुए सिद्धू ने उस यात्रा की कुछ तस्वीरों को साझा किया है जिसमें उन्होंने दुर्गा अष्टमी के अवसर पर अपने परिवार के साथ में क्लिक की थी. एक तस्वीर में सिद्धू को अपनी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के साथ में देखा जा रहा है. ऐसी तस्वीर में उनकी बेटी राबिया सिद्धू और बेटा करण सिद्दू भी नजर आ रहा है.
इनायत रंधावा बनेंगी सिद्धू की बहू
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस तस्वीर में एक नई सदस्य इनायत रंधावा भी ऐड हो गई.दरअसल आपको बता दें कि तस्वीर में सिद्धू को अपने परिवार के साथ गंगा नदी के तट पर फोटो क्लिक करवाते हुए देखा जा रहा है. बाकी तस्वीर में सिद्धू के बेटे करण और उनके होने वाली पत्नी तस्वीर खिंचवाते हुए पोज दे रहे हैं.
सिद्धू की होने वाली बहू को लेकर फैन्स ने दी बधाई
इतना ही नहीं आपको बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू ने सोशल मीडिया के जरिए ट्विटर पर लिखा है कि बेटा अपनी प्यारी मां की सबसे बड़ी इच्छा का सम्मान किया करता है. इसी वजह से इस शुभ दुर्गा अष्टमी के दिन पर मां गंगा की गोद में और एक नई शुरुआत के साथ हमारी होने वाली बहू इनायत रंधावा का परिचय. इतना ही नहीं इसी समय नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रॉमिस बैंड का भी आदान प्रदान कर दिया था. जिस पर एक यूजर ने कमेंट करके लिखा कि वाह, क्या अविश्वसनीय समय है, आपको हार्दिक बधाई.
The son honours the most cherished desire of his beloved mother …. On this auspicious Durga-Ashtami day in the lap of mother Ganges , a new beginning , introducing our would be daughter in law Inayat Randhawa . They exchanged promise bands. pic.twitter.com/4ELfTpUTmJ
— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) June 26, 2023
सिद्धू ने काटी थी 10 महीने जेल की सजा
इतना नहीं आपको बता दें कि पिछले महीने वह गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर अपने परिवार के साथ में ऋषिकेश भी घूम कर आए थे. जहां की तस्वीरें भी उन्होंने साझा की थी. सिद्धू को अपने परिवार के साथ में गंगा नदी में डुबकी लगाते हुए भी देखा गया था. दूसरी तस्वीरों में परिवार के साथ में एक रेस्टोरेंट में वह तस्वीर खिंचवाते नजर आए. कांग्रेस नेता को 10 महीने की जेल की सजा के बाद 2 अप्रैल 2023 को पटियाला सेंट्रल जेल ने रिहा किया. 59 साल के सिद्धू रोडवेज की एक घटना के चक्कर में सजा काट कर आए हैं.
सिद्धू की पत्नी को हुआ कैंसर
इसी के साथ-साथ आपको बता दें कि जेल से रिहा होने से पहले ही सिद्धू की पत्नी ने एक भावनात्मक स्वीट साझा किया था. इसी साल मार्च में सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर को स्टेज 2 आक्रामक कैंसर का भान हुआ. लेकिन कुछ वक्त पहले ही उन्होंने एक और अपडेट शेयर की और बताया कि उनकी पहली कीमो थेरेपी हो चुकी है और उसका एक वीडियो भी उन्होंने साझा किया था.


Click it and Unblock the Notifications











