खूबसूरत जगह..इंटेंस कैरेक्टर..म्यूजिक..इस सुपरस्टार डायरेक्टर का खास है अंदाज
जानिए इम्तियाज अली की फिल्मों के कॉमन चीजें। इम्तियाज अली की फिल्मो की कॉमन चीजें।
शाहरुख खान ने कुछ दिनों पहले इम्तियाज अली को यश चोपड़ा के जैसा शानदार डायरेक्टर माना था।हां इस बात से इम्तियाज अली जरूर अकंफर्टेबल हो गए और उन्होंने माना कि ये शाहरुख खान का बड़प्पन है वरना यश चोपड़ा के साथ नाम भी लिया जाना वो परिवार के लिए गर्व की बात मानते हैं।
[प्रिय सैफ अली खान आपकी बेवकूफी भरी चिट्ठी का 100 टका जवाब आया है]
हर डायरेक्टर का फिल्म बनाने एक अलग तरीका होता है या यूं कहें कि एक स्टाइल होता है। लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि इम्तियाज अली सबसे अलग हैं। इम्तियाज की फिल्में ज्यादातर वही पसंद करते हैं जो कहीं ना कहीं खुद को फिल्म से जोड़ पाते हैं या उस दुनिया में चल जाते हैं।

जल्द ही 4 अगस्त को इम्तियाज अली की अगली फिल्म जब हैरी मेट सेजल रिलीज होने वाली है। इम्तियाज अली बार-बार यही बोल रहे हैं कि ये बेहद सिंपल रोमांटिक फिल्म है लेकिन इम्तियाज अली की फिल्म है तो उसमें उनका Element तो होगा ही जो उनकी फिल्मों को खूबसूरत बनाता है और उन्हें बाकियों से अलग करता है।
Recommended Video

इम्तियाज अली की हर फिल्म दूसरी फिल्म से अलग होती है लेकिन फिर भी कई चीजें कॉमन होती है। ये उनका टैलेंट है कि फिल्म को इतनी गहराई तक लेकर जाते हैं कि आप भी इम्तियाज-जोन में चले जाएं। आगे की स्लाइड्स पर देखिए इम्तियाज अली की फिल्मों में क्या कॉमन एलिमेंट होते हैं।


Click it and Unblock the Notifications