20 साल के करियर में 2 इंटरव्यू और फिल्में DDLJ, मोहब्बतें और रब ने बना दी जोड़ी!
बॉलीवुड में आदित्य चोपड़ा का नाम एक ऐसे फिल्मकार के तौर पर शुमार किया जाता है जिन्होंने अपनी रोमांटिक फिल्मों के जरिये दर्शकों के दिलो पर खास पहचान बनायी ।
21 मई 1971 को मुंबई में जन्में आदित्य के पिता यश चोपड़ा जानेमाने फिल्मकार थे। घर में फिल्मी माहौल होने के कारण आदित्य का भी रूझान फिल्मों की ओर हो गया।आदित्य ने अपने करियर की शुरूआत अपने पिता निर्मित चांदनी.लम्हे और डर जैसी फिल्मों में सहायक निर्देशक के तौर पर की।
[नव्या नवेली की सिर्फ हॉट..सेक्सी..ग्लैमरस नहीं देखिए ये क्यूट तस्वीरें भी..]
बतौर निर्देशक आदित्य ने अपने करियर की शुरूआत वर्ष 1995 में प्रदर्शित ब्लॉककबस्टर फिल्म दिलवाले दुल्हिनियां ले जायेंगे से की।इस फिल्म में शाहरूख खान और काजोल की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। इस फिल्म के लिये आदित्य सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के फिल्म फेयर पुरस्कार से भी सम्मानित किये गये।
आदित्य चोपड़ा ने रानी मुखर्जी से शादी की और पिछले ही साल वो एक बेटी के पापा भी बने।आदित्य चोपड़ा ने अपनी फिल्मों के लिए कुछ चीजें पक्की कर रखी हैं और वही है उनकी फिल्मी फंडा।जानिए आप भी।


Click it and Unblock the Notifications