60 लाख के बजट में बनकर 29 गुना ज़्यादा कर डाली कमाई, फ़िल्म को देखते ही हो जाएगा भेजा फ्राई

Bheja Fry

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्सर देखने के लिए मिलता है कि कम बजट की फिल्में धमाल मचा देती है और बिग बजट वाली फिल्में कई बार फ्लॉप भी साबित हो जाती है। आज हम आपको एक ऐसी ही कॉमेडी फिल्म के बारे में बताने वाले हैं जिसने अपने बजट से 29 गुना ज्यादा की कमाई कर डाली थी। इस फिल्म को साल 2007 में रिलीज किया गया था।

अगर आप अभी भी समझ नहीं पा रहे हैं तो हम बात कर रहे हैं साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म भेजा फ्राई की। इस फिल्म में सलमान खान या फिर आमिर खान जैसे बेहतरीन कलाकार नजर नहीं आए थे। दरअसल इसमें रजत कपूर, विनय पाठक और मिलिंद सोमन के अलावा रणवीर शौरी लीड किरदार में थे। यह ऐसे सितारे थे जिन्हें हमेशा फिल्मों में सपोर्टिंग किरदार में ही देखा गया था।

भेजा फ्राई फिल्म एक कॉमेडी फिल्म थी और इसमें सपोर्टिंग किरदारों ने दर्शकों को खूब हँसाया। इस फिल्म में कम बजट में बनकर बॉक्स ऑफिस पर भी काफी बेहतरीन कमाई की थी। बाद में इसका 17 जून 2011 को सीक्वल रिलीज किया गया था। जिसको मलेशिया में फिल्माया गया था। इस फिल्म के सीक्वल ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया और 10 करोड़ की कमाई कर ली।

भेजा फ्राई फिल्म को 60 लाख के बजट में बनाया गया था और आपको बता दें कि इसने बॉक्स ऑफिस पर 18 करोड़ की कमाई की थी। इस हिसाब से अगर देखा जाए तो इस फिल्म ने अपने बजट से 29 गुना ज्यादा की कमाई की थी। यह एक बहुत ही लो बजट फिल्मों में शुमार है और आप इसको अमेजॉन प्राइम वीडियो पर भी देख सकते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: bheja fry
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X