'मुझे पैर का अंगूठा तक नहीं छूने दिया', और हीरो ने छुए.. मशहूर एक्ट्रेस पर बिगड़े कॉमेडियन के बोल

हंसिका मोटवानी बॉलीवुड की एक जानी-मानी और खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार है. इन दिनों में अपनी आने वाली तमिल फिल्म पार्टनर को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है. हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया गया है. इस फिल्म में हंसिका मोटवानी को मशहूर साउथ एक्टर आदि पिनिसेट्टी के साथ में देखा जाने वाला है. एक्ट्रेस की शादी के बाद आने वाली इस तमिल फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से फैंस भी इंतजार कर रही हैं. बता दें कि ट्रेलर लॉन्च इवेंट चेन्नई में हुआ और इस समय अभिनेत्री पर रोबो शंकर ने कुछ ऐसा कह डाला जिसको लेकर अब काफी ज्यादा आलोचना हो रही है. यहां तक कि मंच पर एक्ट्रेस को आपत्तिजनक बताने वाले स्टैंड अप कॉमेडियन को भी जमकर रोल किया गया.
रोबो शंकर ने दिया आपत्तिजनक बयान
जानकारी के लिए आपको बता दें कि हंसिका मोटवानी की फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होने के दौरान तमिल सिनेमा के कॉमेडियन रोबो शंकर ने कहा कि "एक हसीन था जिसमें उन्होंने हंसिका के पैर के लिए कहा था. लेकिन इस पर उन्होंने आपत्ति जता दी और मुझे पैर या फिर अपने पैर के अंगूठे तक को छूने की मंजूरी नहीं दी." रोबो शंकर ने आगे कहा कि "मुझे एक्ट्रेस ने एक अंगूठे तक को छूने नहीं दिया. लेकिन फिल्म में लीड रोल निभा रहे आदि को उन्होंने पैर छूने की मंजूरी दे दी थी." जिस पर सपोर्टिंग स्टार ने कहा कि हीरो बनने के काफी सारे फायदे हैं. लेकिन जब रोबो शंकर की इन बातों को हंसिका मोटवानी ने सुना तो वह काफी ज्यादा खफा हो गई.
कॉमेडियन का बयान लोगों को नहीं आया रास
इसी के साथ-साथ आपको बता दें कि कॉमेडियन ने यह भी कहा कि उनके इस बयान को हंसी मजाक में लिया जाना चाहिए. लेकिन इसके बावजूद भी लोगों को उनका यह बयान बिल्कुल भी रास नहीं आया. बहुत सारे लोगों ने अभिनेत्री पर उनकी ऐसे रिएक्शन को लेकर आलोचना भी की. इतना ही नहीं कार्यक्रम में मौजूद हुए एक पत्रकार ने तो उन पर अपनी टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी बोलने की लिमिट क्रॉस कर दी है.
पूरी टीम ने मांगी एक्ट्रेस से माफी
कुछ खबरों की मानें तो फिल्म 'पार्टनर' की टीम ने कथित तौर पर रोबो शंकर की तरफ से हंसिका से माफी भी मांग ली है. सोशल मीडिया पर टीम की तरफ से आधिकारिक तौर पर इस पर कोई भी बयान सामने नहीं आया है. बता दें कि एक्ट्रेस की तमिल फिल्म पार्टनर में आदि पिनिसेट्टी और हंसिका मोटवानी के साथ-साथ योगी बाबू, रवि मारिया, टाइगर थंगादुरई, पलक लालवानी, रोबो शंकर और जॉन विजय लीड रोल में नजर आने वाले हैं.
हंसिका ने बिजनेसमैन सोहेल के साथ रचाई थी शादी
अगर हम हंसिका मोटवानी की बात करें तो उन्हें आखिरी बार उनकी शादी की वेब सीरीज जिसका नाम लव शादी ड्रामा था. उस में देखा गया था. जिसे ओटीटी प्लेटफॉर्म डिजनी प्लस हॉटस्टार पर स्क्रीन भी किया गया था. सीरीज में जयपुर में सोहेल खथुरिया के साथ में उनकी 4 दिन की शादी को उस में दर्शाया गया था. इतना ही नहीं हंसिका मोटवानी बिजनेसमैन सोहेल के साथ में 4 दिसंबर 2022 को शादी के बंधन में बंध गई थी. दोनों ने ग्रैंड वेडिंग के साथ में और सभी परंपराओं के साथ शादी की.


Click it and Unblock the Notifications